Rajasthan

Dholpur News I रोटी नहीं फूलती तो आटे से लेकर तवे तक इन 5 बातों का रखें ध्यान

होमफोटोलाइफ़फूड

रोटी नहीं फूलती तो अपनाएं ये आसान टिप्स, हर बार बनेगी नरम और फूली हुई रोटी

Last Updated:August 29, 2026, 15:51 IST

रोटी भारतीय थाली का अहम हिस्सा है, लेकिन कई बार सही तरीके से बेलने के बावजूद रोटी तवे पर फूल नहीं पाती और सख्त हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आटा गूंथने से लेकर उसे सेट करने, रोटी बेलने और तवा गर्म करने तक कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप हर बार नरम, मुलायम और फूली-फूली रोटी बना सकते हैं.

भारतीय रसोई में रोटी का खास महत्व है, सुबह का नाश्ता हो या रात का खाना, ज्यादातर घरों में रोटी खाने की थाली का जरूरी हिस्सा होती है. कई बार लोग रोटी तो अच्छी तरह बेल लेते हैं, लेकिन सेंकने के बाद वह फूल नहीं पाती. इससे रोटी थोड़ी सख्त भी हो जाती है, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप हर बार नरम और फूली हुई रोटी बना सकते हैं.

रोटी अच्छी बनने के लिए सबसे पहले आटा सही तरीके से गूंथना जरूरी है. गेहूं के आटे में पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें और उसे अच्छी तरह मिलाते हुए गूंथें. आटा न तो बहुत सख्त होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा ढीला, नरम और चिकना आटा रोटी को मुलायम बनाने में मदद करता है.

आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटी बनाने के बजाय उसे करीब 20 से 30 मिनट तक ढककर रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और रोटी बेलने में आसानी होती है, इससे रोटी भी नरम बनती है.

Add as Preferred Source on Google

रोटी फूलने के लिए उसका सही तरीके से बेलना भी बहुत जरूरी है. कोशिश करें कि रोटी बीच से बहुत मोटी और किनारों से बहुत पतली न हो. रोटी की मोटाई लगभग एक जैसी रहेगी तो सेंकते समय गर्मी बराबर पहुंचेगी और रोटी आसानी से फूल सकती है.

रोटी सेंकने से पहले तवा अच्छी तरह गर्म कर लें, बहुत ठंडे तवे पर रोटी डालने से वह ठीक से नहीं सिकती और चिपक भी सकती है. वहीं, बहुत ज्यादा गर्म तवे पर रोटी जल्दी जल सकती है, इसलिए तवा मध्यम से तेज आंच पर सही तापमान में गर्म होना चाहिए.

रोटी को पहले गर्म तवे पर डालें और एक तरफ हल्का पकने दें, इसके बाद उसे पलटकर दूसरी तरफ सेंकें. जब हल्के भूरे धब्बे दिखाई देने लगें तो रोटी को दोबारा पलटें. अब कपड़े या कलछी की मदद से रोटी को हल्का दबाएं, सही तरीके से बनी रोटी में भाप बनने से वह फूलने लगती है कुछ लोग रोटी को तवे से उतारकर सीधे गैस की आंच पर भी सेंकते हैं इससे रोटी जल्दी फूल सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 29, 2026, 15:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj