डायरेक्टर ने खुद लिखी कहानी, बेटे को धीरे से किया लॉन्च, 6 एपिसोड वाली धांसू सीरीज देख हर किसी पर होने लगेगा का शक

Last Updated:July 07, 2026, 09:04 IST
जियो हॉटस्टार पर इन दिनों एक वेब सीरीज छाई हुई है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. इस वेब सीरीज का नाम हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है. साइबर क्राइम को बेहद दिलचस्प तरीके से पेश करने वाली इस सीरीज से बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ओटीटी डेब्यू किया है. वो इसके प्रोड्यूसर और राइटर हैं. वहीं अविनाश धवारे ने इसे डायरेक्ट किया है. साइबर क्राइम पर बनी सीरीज देखकर आप अपने आस-पास मौजूद हर शख्स पर शक करने लग जाएंगे.
नई दिल्ली. राजकुमार हिरानी ने ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से ओटीटी डेब्यू किया है. साइबर क्राइम सीरीज की कहानी राजकुमार हिरानी ने ही लिखी है और उन्होंने इसे प्रोड्यूस भी किया है. डायरेक्टर ने इसके जरिए अपने बेटे को लॉन्च कर डाला है. उन्होंने किसी बड़ी बजट फिल्म के बजाय ओटीटी के जरिए अपने बेटे को लॉन्च किया है.
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, संजय दत्त, बोमन ईरानी, मोना सिंह, राजेश शर्मा, वीर हिरानी ने अहम किरदार अदा किए है. इस पूरी सीरीज में वीर हिरानी ने अहम किरदार निभाया है जो राजकुमार हिरानी के बेटे हैं.
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ (Pritam and Pedro) भारतीय ओटीटी स्पेस की एक बेहद अनोखी, सस्पेंस से भरपूर और हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है. अगर आप जासूसी कहानियों के शौकीन हैं, जिसमें थोड़ा देसी तड़का और ढेर सारा सस्पेंस हो, तो यह सीरीज आपको काफी पसंद आएगी.
Add as Preferred Source on Google
कहानी के केंद्र में प्रीतम नाम का एक सीधा-साधा, मिडल-क्लास लड़का है जो किस्मत के खेल और अपनी जरूरतों की वजह से एक प्राइवेट डिटेक्टिव (जासूस) बन जाता है. लेकिन इस जासूसी के सफर में उसका सबसे बड़ा मददगार और पार्टनर कोई इंसान नहीं, बल्कि ‘पेड्रो’ नाम का एक बेहद चालाक और वफादार कुत्ता है.
प्रीतम को अक्सर ऐसे अजीबोगरीब केस मिलते हैं, जो पुलिस की नजरों में छोटे होते हैं, लेकिन आम लोगों के लिए बहुत बड़े होते हैं. प्रीतम अपनी मासूमियत से केस सुलझाने की कोशिश करता है, लेकिन असली ‘मास्टरमाइंड’ पेड्रो (कुत्ता) निकलता है, जो अपनी हरकतों और सुराग ढूंढने की गजब की क्षमता से प्रीतम को हर बार बचा लेता है.
इसमें अरशद वारसी ने अहम रोल अदा किया है. राजकुमार हिरानी की सीरीज में अरशद वारसी की जबरदस्त वर्सटैलिटी भी देखने को मिली. कभी अपने कॉमेडी किरदारों से दर्शकों को हंसाने वाले अरशद इस फिल्म में बेहद संजीदे रोल में दिखते हैं. उन्होंने अपने शानदार अभिनय से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है.
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में अरशद वारसी एक पुलिस अफसर के रोल में दिखते हैं जो साइबर क्राइम सुलझाने की कोशिश करता है. वो लीड रोल में हैं जो अपना केस सुलझाने के लिए प्रीतम की मदद लेता है. प्रीतम और पेड्रो के साथ मिलकर अरशद केस सुलझाते हैं. सीरीज में वीर हिरानी के अभिनय को काफी सराहा जा रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



