प्यार में टूटा इन 6 हसीनाओं का दिल, किसी की 4 साल में टूटी शादी, तो किसी को दूसरे महीने में मिला धोखा

Last Updated:May 13, 2026, 17:16 IST
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों मौनी रॉय के तलाक के रूमर्स चर्चा में है. ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, सितारों की निजी जिंदगी उतनी ही उलझनों से भरी होती है. रूमर्स ये भी है कि उन्हें धोखा मिला है, हालांकि एक्ट्रेस ने अभी इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. बता दें कि मौनी ही नहीं उनसे पहले भी इन 6 बॉलीवुड हसीनाओं ने प्यार में बड़े-बड़े सपने देखे, लेकिन शादी के बाद उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. किसी की शादी चार साल में टूटने की खबरें उड़ने लगीं, तो किसी ने खुद बताया कि उसे शादी के दूसरे महीने में ही धोखा मिल गया था.
बॉलीवुड की गलियारों में एक समय पर इन हसीनाओं के प्यार के चर्चे मशहूर हुआ करते थे. फैंस भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे. इन एक्ट्रेसेस ने अपने प्यार से शादी भी रचाई थी,हालांकि शादी के बाद उन्हें प्यार में धोखा मिला और उनका रिश्ता 4 साल भी नहीं चल पाया. एक एक्ट्रेस तो ऐसी है,जिसने शादी के दूसरे महीने ही अपने पति को चीट करते पकड़ा था. चलिए बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है. (फोटो साभारः Instagram @samantharuthprabhuoffl@imouniroy)
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें तेज हुईं कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की अफवाहें उड़ने लगीं. इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों अलग रह रहे हैं, हालांकि अभी तक मौनी या सूरज की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.मौनी ने कुछ समय पहले रिश्तों को लेकर कहा था कि शुरुआत में कभी पता नहीं चलता कि सामने वाला इंसान आपके लिए सही है या नहीं, रिश्ते में स्पेस और समझ बहुत जरूरी होती है. अब उनका यही पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.उनकी शादी को चार साल भी नहीं हुए हैं और अब एक्ट्रेस के तलाक के रूमर्स चर्चा में हैं. (फोटो साभारः Instagram@imouniroy)
करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी भी काफी मुश्किलों भरी रही. बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी के बाद उन्होंने कई बार रिश्ते में परेशानियों का सामना किया. एक्ट्रेस ने संजय कपूर पर मानसिक प्रताड़ना और बेवफाई जैसे आरोप लगाए थे. दोनों का तलाक काफी विवादों में रहा था. तलाक के बाद संजय कपूर ने उसी साल 2016 में मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचिदेव से शादी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय और प्रिया काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे और बाद में दोनों ने शादी कर ली. (फोटो साभारः न्यूज 18)
Add as Preferred Source on Google
नताशा स्टैनकोविक की पर्सनल लाइफ भी पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रही. क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ उनकी लव स्टोरी को फैंस ने खूब पसंद किया था. दोनों ने साल 2020 में शादी की थी और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली तस्वीरें शेयर करते नजर आते थे. लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दूरी की खबरें सामने आने लगीं. (फोटो साभारः Instagram @natasastankovic__)
धनश्री वर्मा ने अपने रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया था, जिसने हर किसी को चौंका दिया था. रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में धनश्री ने बताया कि उन्होंने शादी के दूसरे महीने में ही अपने पति को चीट करते हुए पकड़ लिया था. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. (फोटो साभारः Instagram @weddingcouplepage)
धनश्री ने बिना नाम लिए कहा था कि उस वक्त उन्हें समझ आ गया था कि रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाएगा. बाद में उनका और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का रिश्ता टूट गया. दोनों की शादी साल 2020 में हुई थी, लेकिन कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए. (फोटो साभारः Instagram @weddingcouplepage)
साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे. दोनों ने कई साल डेट करने के बाद शादी की थी, लेकिन शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी. दोनों ने शादी के चार साल बाद ही अपनी राहें अलग कर ली थीं. अलग होने की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया था. तलाक के बाद सामंथा ने कई इंटरव्यू में कहा था कि वह उस दौर से बाहर निकलने के लिए काफी संघर्ष कर चुकी हैं. रूमर्स थे कि नागा चैतन्य ने उन्हें चीट किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई थीं. (फोटो साभारः Instagram @samantharuthprabhuoffl)



