Rajasthan

हादसे में घायल तड़पता रहा, CHC में पसरा अंधेरा; डीडवाना के शेरनी आबाद में बदहाल सिस्टम

Last Updated:August 10, 2026, 09:30 IST

Didwana CHC Negligence: डीडवाना जिले के शेरनी आबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं. रात में मेगा हाईवे दुर्घटना के अचेत घायल को सीएचसी लाने पर पूरा अस्पताल अंधेरे में डूबा मिला और कोई डॉक्टर या कर्मचारी मौजूद नहीं था. लाचार परिजनों को घायल को दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा. बार-बार की शिकायतों के बावजूद सुधार न होने से ग्रामीणों में भारी रोष है. उन्होंने लापरवाह स्टाफ पर सख्त कार्रवाई और 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं बहाल करने की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideडीडवाना में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, अंधेरे में तड़पता रहा घायलZoomहादसे में घायल तड़पता रहा, CHC में पसरा अंधेरा! डीडवाना के शेरनी आबाद में बदहाल सिस्टम

Didwana: राजस्थान के डीडवाना जिले के नजदीकी गांव शेरनी आबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अनियमितताओं और प्रशासनिक अनदेखी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ जहां राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग धरातल पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लंबे-चौड़े दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस सीएचसी में आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार तक नसीब नहीं हो रहा है. लंबे समय से घोर अव्यवस्थाओं की मार झेल रहा यह अस्पताल अब पूरी तरह से भगवान भरोसे चल रहा है.

स्वास्थ्य केंद्र की लाचारी का एक बेहद दर्दनाक मामला रात के समय देखने को मिला. मेगा हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हुए अचेत व्यक्ति को आपातकालीन इलाज के लिए तुरंत शेरनी आबाद सीएचसी लाया गया. अस्पताल परिसर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों के होश तब उड़ गए जब उन्होंने देखा कि पूरी सीएचसी में घना अंधेरा पसरा हुआ था. परिजनों ने मौके पर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को तलाशा, लेकिन ढूंढने पर भी न तो कोई चिकित्सक मिला और न ही कोई अन्य स्वास्थ्यकर्मी तैनात नजर आया. घायल व्यक्ति की गंभीर और नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों को मजबूरन उसे बिना किसी प्राथमिक उपचार के ही तुरंत किसी दूसरे निजी अस्पताल ले जाना पड़ा. आपातकालीन स्थिति में भी अस्पताल का बंद मिलना मरीज की जान के लिए बड़ा खतरा बन गया.

डीडवाना जिले के शेरनी आबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं. रात में मेगा हाईवे दुर्घटना के अचेत घायल को सीएचसी लाने पर पूरा अस्पताल अंधेरे में डूबा मिला और कोई डॉक्टर या कर्मचारी मौजूद नहीं था. लाचार परिजनों को घायल को दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा. pic.twitter.com/Fb9s6OIepR

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj