Entertainment
प्यार के इजहार का अनूठा गाना, बना आशिकों के दिलों की जुबान, नदीम-श्रवण की जादुई धुन ने बना दिया मास्टपीस

नई दिल्ली. सैनिक फिल्म का ‘कितनी हसरत है हमें’ 90 के दशक के उन सदाबहार गानों में से एक है, जिसे सुनते ही आज भी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. साल 1993 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार और अश्विनी भावे की जोड़ी थी. इस गाने को अपनी मखमली आवाज से कुमार सानू और साधना सरगम ने सजाया है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और दिल को छू लेने वाली धुन है, जिसे नदीम-श्रवण की जोड़ी ने कंपोज किया था. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो प्यार के इजहार और एक-दूसरे के करीब आने की तड़प को बहुत ही खूबसूरती से बयां करते हैं. फिल्म में यह गाना अक्षय कुमार और अश्विनी भावे पर फिल्माया गया है, जहां उनकी केमिस्ट्री और मासूमियत दर्शकों को खूब पसंद आई थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



