रूहानी मोहब्बत का सबसे खूबसूरत गाना, रूह को छू लेने वाली धुन, सीधे दिल में उतर जाती है सिंगर की आवाज

नई दिल्ली. ऋतिक रोशन और बारबरा मोरी की फिल्म काइट्स साल 2007 में आई थी. इसका गाना दिल क्यों ये मेरा शोर करे प्यार सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि प्यार में होने वाली उस बेचैनी और सुकून का मिला-जुला अहसास है जिसे हर किसी ने कभी न कभी महसूस किया होगा. इस गाने की सबसे बड़ी जान केके की आवाज है. उनकी मखमली और गहरी आवाज ने लिरिक्स में ऐसी रूह फूंक दी है कि सुनते ही दिल को एक अजीब सा सुकून मिलता है. राजेश रोशन का म्यूजिक बहुत ही सूदिंग लगता है जो आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाता है. ऋतिक का वो इंटेंस लुक और बारबरा मोरी की सादगी इसे और भी खास बनाती है. हालांकि फिल्म में इनके बीच की कहानी काफी पेचीदा और इमोशनल थी, लेकिन यह गाना उस खामोश मोहब्बत को बयां करता है जिसे लफ्जों की जरूरत नहीं होती.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



