Tech

लुढ़क गई OnePlus के दमदार 5G फोन की कीमत, बैंक ऑफर और EMI से और भी होगा सस्ता!

Powered by :

Last Updated:April 19, 2026, 07:14 IST

OnePlus 13R 5G इस समय Amazon पर ₹3,000 की सीधी छूट के साथ उपलब्ध है. इसके अलावा बैंक ऑफर, कैशबैक और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है. जानिए इसके फीचर्स, कैमरा, बैटरी और क्या यह खरीदने लायक है.

अमेज़न पर ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक ऑफर को लिस्ट किया गया है. ऑफिशियल पेज से पता चला है कि यहां से प्रीमियम फोन से लेकर बजट डिवाइस तक को काफी कम दाम पर घर लाया जा सकता है. बात करें यहां मिलने वाली बेस्ट डील की तो ‘टॉप डील ऑफ द वीक’ के तहत ग्राहकों को वनप्लस 13R 5G को काफी कम दाम पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है.

यह स्मार्टफोन भारत में ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. लेकिन ऑफर के तहत यह फोन ₹39,999 में मिल रहा है, यानी इसपर ₹3,000 की छूट दी जा रही है. इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड्स पर ₹2000 की अलग से छूट भी मिल जाएगी.

इतना ही नहीं इसपर पे बैलेंस से कैशबैक और खरीदारी पर 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. आइए जानते हैं कैसे हैं फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस…

Add as Preferred Source on Google

OnePlus 13R में कंपनी ने पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया है. इसमें 6.78 इंच का 1.5K LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है.

इससे स्क्रीन बेहद स्मूद और ब्राइट दिखती है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस काफी बेहतर हो जाता है. डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन मिली है, जिससे यह स्क्रैच और हल्के झटकों से सुरक्षित रहती है.

कैमरा, बैटरी दोनों दमदार- कैमरे की बात करें तो OnePlus 13R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर शामिल है. इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरिएंस काफी शानदार हो जाता है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो पावरफुल मल्टीटास्किंग और स्मूद गेमिंग एक्सपीरिएंस प्रदान करता है.

इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी है जो लंबे समय तक चलती है और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है. इन सभी फीचर्स की वजह से OnePlus 13R प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन बन जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 19, 2026, 07:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj