‘सड़क और ज्यादा खतरनाक’… भीलवाड़ा की इस सड़क पर चलना मतलब झटकों की सजा! हालात देखकर दंग रह जाएंगे आप

Last Updated:May 06, 2026, 16:39 IST
Bhilwara Road Condition Ground Report: भीलवाड़ा की एक प्रमुख सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण वाहन चालकों को झटकों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है. बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही ने सड़क को और ज्यादा खराब कर दिया है. इससे न केवल यात्रा कठिन हो गई है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है. यह स्थिति प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है और जल्द मरम्मत की मांग तेज हो रही है.
ख़बरें फटाफट
भीलवाड़ा: भीलवाड़ा शहर का मुरली विलास रोड अपनी ही बदहाली पर आंसू बहा रहा है क्योंकि खाने को तो यह सड़क शहर को मुक्के बाजार से जोड़ती है लेकिन यह सड़क उबर खाबर झटकों से कम नहीं है. यह सड़क इतनी क्षतिग्रस्त है कि इस सड़क पर जगह-जगह पर खड़े हो रहे हैं.
जिसके वजह से कोई भी वाहन चालक अगर यहां से गुजरता है, तो उसे झटका का सामना करना पड़ता है या फिर वाहन असंतुलित हो जाए तो यहां की मिट्टी का स्वाद भी चकना पड़ता है काफी समय से इस सड़क की हालत खराब हो रही है. जिसकी वजह से यहां के स्थानीय व्यापारी के अलावा राहगीरों को भी परेशानी हो रही है.
सड़क की खराब हालत का असर व्यापार पर भी पड़ रहाराहगीर चंद्र प्रकाश छिपा ने Local18 से खासबात करते हुए बताया कि यह सड़क शहर की प्रमुख सड़कों में से एक है, इसलिए इसकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए. इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई. बारिश के बाद स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई है. जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से ये दिखाई भी नहीं देते. ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क और ज्यादा खतरनाक हो गई है.
कई बार लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इस सड़क से रोजाना हम लोग गुजरते हैं मेरे अलावा अन्य लोग भी हैं जिनमें व्यापारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं. सड़क की खराब हालत का असर व्यापार पर भी पड़ रहा है.
अब तक कोई समाधान नहीं निकलावहीं दूसरी तरफ मोहम्मद सहजाद का कहना है कि राहगीरों को भी रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. धूल और गंदगी के कारण आसपास का वातावरण भी खराब हो गया है कि सड़क पर चलते समय उन्हें बेहद सावधानी रखनी पड़ती है. जरा सी लापरवाही से वाहन असंतुलित हो सकता है और दुर्घटना हो सकती है. खासकर रात के समय यह सड़क और ज्यादा खतरनाक हो जाती है, क्योंकि गड्ढे दिखाई नहीं देते. कई लोग तो इस रास्ते से गुजरने से बचने लगे हैं और लंबा रास्ता तय करना पसंद कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार शिकायत भी की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है. फिलहाल तो मुरली विलास रोड पर सफर करना किसी परीक्षा से कम नहीं है, जहां हर कदम पर झटके और जोखिम का सामना करना पड़ रहा है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Rajasthan



