World

Child Born Twice: Why Infant born Twice| Miracle Birth| दो-दो बार पैदा हुआ एक ही बच्चा मां मनाती है डबल बर्थडे कैसे हुआ ये चमत्कार

Last Updated:May 06, 2026, 17:11 IST

Child Born Twice: आमतौर पर बच्चे को 9 महीने गर्भ में रखने के बाद मां उसे जन्म देती है. हालांकि फ्लोरिडा में एक अलग ही केस सामने आया, जिसमें एक नवजात बच्चे को मां के गर्भ से दो बार इस दुनिया को देखना पड़ा. ये चमत्कार नहीं तो और क्या है?

ख़बरें फटाफट

दो-दो बार पैदा हुआ एक ही बच्चा, मां मनाती है डबल बर्थडे, कैसे हुआ ये चमत्कार! Zoomबच्चे ने दो-दो बार लिया जन्म. (सांकेतिक तस्वीर)

Child Born Twice: इस दुनिया में हर जीव का जन्म एक ही बार होता है और उनकी मौत भी एक ही बार होती है. हालांकि आज हम आपको एक अनोखी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसमें एक बच्चे ने दो-दो बार जन्म लिया. इस नवजात शिशु की जान बचाने के लिए उसे मां के गर्भ से दो बार जन्म लेना पड़ेगा. इस बच्चे का नाम है कैसियन जौबर्ट और उसकी यह अनोखी कहानी मेडिकल दुनिया में चमत्कार बनकर उभरी है. कैसियन की मां के एशर और पिता ग्रेग जौबर्ट को जनवरी, 2025 में पता चला कि उन्हें दूसरा बच्चा होने वाला है. इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आया.

हालांकि 19 हफ्ते की प्रेगनेंसी में डॉक्टरों ने बुरी खबर दी. एशर को पता चला कि बच्चे को CHAOS नाम की बहुत दुर्लभ बीमारी है. इस अवस्था में गर्भ में बच्चे की सांस की नली एक मोटी झिल्ली से बंद हो जाती है. इस बीमारी से बच्चे के फेफड़ों में पानी भर जाता है और ज्यादातर मामलों में बच्चा बच नहीं पाता. डॉक्टरों ने पहले गर्भ में ही लेजर से ब्लॉकेज हटाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. जब ये भी नहीं काम आया, तो मेडिकल के इतिहास में एक चमत्कारी फैसला लिया गया.

दो बार मां के गर्भ से जन्मा एक ही बच्चा

अब डॉक्टरों के पास कोई चारा नहीं था, तो उन्होंने एक बहुत ही जोखिम भरी और नई तकनीक अपनाई. जून, 2025 में, जब एशर 25 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी, डॉक्टरों ने के एशर के पेट को खोलकर बच्चे का सिर्फ सिर और हाथ बाहर निकाला. बाकी शरीर मां के गर्भ और प्लेसेंटा से जुड़ा रहा. एक विशेष डॉक्टर ने बच्चे की गर्दन पर छोटी सी सर्जरी करके सांस की नली बना दी. इसके बाद बच्चे को वापस गर्भ में रख दिया गया और पेट को सिल दिया गया. फिर अगस्त, 2025 में कैसियन का असली जन्म हुआ, जो सामान्य था. इस तरह इस बच्चे ने मां के गर्भ से दो बार जन्म लिया- एक सर्जरी के दौरान और दूसरा सामान्य डिलीवरी में.

क्या स्वस्थ जिंदगी जी रहा है बच्चा?

जन्म के समय उसका वजन सिर्फ 1.4 किलोग्राम था. कैसियन को चार महीने नौ दिन NICU में रहना पड़ा. क्रिसमस से ठीक पहले वह घर आया. अभी भी उसे कुछ और छोटी-छोटी प्रक्रियाओं की जरूरत है, लेकिन वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है. मां ने बताया कि अब वे अपने बच्चे के एक नहीं दो जन्मदिन मनाएंगे. इसमें एक सर्जरी वाली तारीख का और दूसरा असली जन्म का होगा. डॉक्टर इमैनुएल व्लास्तोस ने ये सर्जरी की थी और अब वे इस केस को जापान में अंतरराष्ट्रीय मेडिकल सम्मेलन में पेश करने वाले हैं. यह मामला चिकित्सा विज्ञान की प्रगति का शानदार उदाहरण है. डॉक्टरों की टीम ने कहा कि यह दुर्लभ और नवीनतम तरीका था, जिसने बच्चे की जान बचाई.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj