बजट स्मार्टफोन मार्केट में हलचल! Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी

Last Updated:April 25, 2026, 13:17 IST
रियलमी C100x जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 8000mAh बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले, NFC सपोर्ट और Android 16 के साथ आएगा. इसकी कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है.
ख़बरें फटाफट

Realme C100x में मिलेगा 45W फास्ट चार्जिंग और NFC, जानिए पूरी डिटेल
रियलमी जल्द ही भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन रियलमी C100x लॉन्च कर सकता है. हाल ही में यह फोन यूरोप की एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, जिसके बाद अब इसकी भारत लॉन्च को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा और उसके तुरंत बाद भारत में एंट्री करेगा.
लीक के मुताबिक, रियलमी C100x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है. इतनी बड़ी बैटरी इस बजटे सेगमेंट में काफी खास मानी जा रही है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा. पहले खबर थी कि इसमें 7500mAh बैटरी मिलेगी, लेकिन अब नई जानकारी में 8000mAh बैटरी की बात सामने आई है.
कितनी हो सकती है कीमतफोन को दो आकर्षक रंगों Deepblue Tide और Golden Coast में लॉन्च किया जा सकता है. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं. इसकी कीमत भारत में 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है, जिससे यह बजट खरीदारों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है.
डिजाइन की बात करें तो रियलमी C100x में पीछे की तरफ पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा. साथ में LED फ्लैश भी मौजूद होगा. फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जा सकते हैं.
फ्रंट में फोन में फ्लैट डिस्प्ले और वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिल सकती है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा. रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन दी जाएगी. फोन Android 16 पर बेस्ड रियलमी UI 7.0 के साथ आ सकता है.
इसके अलावा, रिटेल बॉक्स की लीक तस्वीर से पता चला है कि इसमें NFC सपोर्ट भी मिलेगा, जो इस प्राइस रेंज में एक अच्छा फीचर माना जाता है. अगर यह सभी फीचर्स सही साबित होते हैं, तो रियलमी C100x बजट स्मार्टफोन मार्केट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
April 25, 2026, 13:17 IST



