बौखलाए मोहसिन नकवी की आंखों में खटक रहे ये दो चेहरे, पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचेगा घमासान, रडार पर सेलेक्टर-मेंटर

होमखेलक्रिकेट
मोहसिन नकवी की आंखों में खटक रहे ये दो चेहरे, PAK क्रिकेट में फिर मचेगा घमासान
Last Updated:September 14, 2026, 22:31 IST
pakistan cricket board: लगातार हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है. आकिब जावेद की वरिष्ठ चयनकर्ता पद से छुट्टी की चर्चा है, वहीं, एशियन गेम्स के बाद वहाब रियाज और महिला टीम के कोचिंग स्टाफ पर भी गाज गिर सकती है.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़े बदलाव की तैयारी.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी अब कुछ कड़े फैसले लेने की तैयारी में हैं. राष्ट्रीय चयन समिति में बदलाव से लेकर वरिष्ठ चयनकर्ता आकिब जावेद की छुट्टी तक की चर्चा है. इतना ही नहीं, पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज भी पीसीबी के रडार पर बताए जा रहे हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं.
आकिब जावेद की हो सकती है छुट्टीपीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने बताया, राष्ट्रीय चयन समिति में बदलाव किए जा सकते हैं और आकिब जावेद को वरिष्ठ चयनकर्ता की जिम्मेदारी से हटाया जा सकता है. पिछले करीब दो वर्षों में पाकिस्तान टीम से जुड़े कई बड़े फैसलों में आकिब की अहम भूमिका रही है. इंग्लैंड दौरे के दौरान दूसरे टेस्ट के बाद टीम और कोचिंग स्टाफ में अचानक बड़े बदलाव करने का फैसला भी उनके कार्यकाल में हुआ था. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार उठापटक को लेकर आकिब पर सवाल भी उठते रहे हैं.
वहाब रियाज भी निशाने परआकिब जावेद के अलावा पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वहाब रियाज पर भी पीसीबी की नजर बताई जा रही है. वह पिछले साल से पाकिस्तान की महिला टीम के साथ मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं. सूत्र के मुताबिक, जापान में होने वाले एशियन गेम्स के बाद वहाब रियाज और महिला टीम के मौजूदा कोचिंग स्टाफ को भी उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जा सकता है. पीसीबी महिला टीम के लिए नए मुख्य कोच की तलाश भी कर रहा है और कुछ विदेशी कोचों से बातचीत की जा रही है.
लगातार हार से परेशान पीसीबीपाकिस्तान की हालिया टेस्ट क्रिकेट में हालत ने बोर्ड की मुश्किलें बढ़ाई हैं. टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ की, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर उसे 3-0 की करारी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ तीनों मुकाबलों में पाकिस्तान को बड़े अंतर से हार मिली. इसके बाद पीसीबी की क्रिकेट नीतियों और उन्हें लागू करने वाले अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं. माना जा रहा है कि इसी दबाव के बीच अब बोर्ड बड़े बदलावों पर विचार कर रहा है.
हेसन को टेस्ट टीम की कमान देने की तैयारी?पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन ने टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालने में दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि, हेसन ने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं. सूत्र के मुताबिक, हेसन का मानना है कि टेस्ट टीम को पटरी पर लाने में समय लगेगा. वह तभी यह जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे जब उन्हें काम करने के लिए निश्चित समय दिया जाए और उनके फैसलों में किसी तरह का हस्तक्षेप न हो.
नकवी जल्द बुला सकते हैं बड़ी बैठकपीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी जल्द ही अपने करीबी अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सकते हैं. इसके बाद बोर्ड के गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों को भी प्रस्तावित बदलावों की जानकारी दी जाएगी. अंतिम फैसला होने से पहले चयन, कोचिंग और टीम मैनेजमेंट से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. अगर बदलावों को मंजूरी मिलती है तो पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर कई बड़े चेहरे अपनी जिम्मेदारियां गंवा सकते हैं.
खुद भी विवादों में घिरे नकवी मोहसिन नकवी खुद भी पिछले कुछ समय से विवादों में रहे हैं. वह पीसीबी चेयरमैन होने के साथ पाकिस्तान के संघीय गृह मंत्री भी हैं. रविवार को दुबई में महिला एशिया कप फाइनल के दौरान भी वह चर्चा में रहे. भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता, लेकिन भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से विजेता ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. यह मामला पिछले साल के पुरुष एशिया कप फाइनल की याद दिला गया, जब भारतीय टीम ने भी नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की थी.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 14, 2026, 22:31 IST



