Rajasthan

कहानी पाक जासूस मुश्ताक अली की… पाकिस्तानी हैंडलर्स ने ही खुलवाकर दी थी जैसलमेर में चाय की दुकान

Last Updated:June 18, 2026, 11:57 IST

Pakistani spy Mushtaq Ali Story : पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस मुश्ताक अली से हुई पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस जासूस को जैसलमेर में चाय की दुकान उसके पाकिस्तान बैठे आकाओं ने ही खुलवाकर दी थी. सीआईडी इंटेलिजेंस उसके सभी पाकिस्तानी संपर्कों को की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है.पाक जासूस मुश्ताक अली को पाकिस्तानी हैंडलर्स ने ही खुलवाकर दी थी चाय की दुकानZoomमुश्ताक अली सीधे पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था. उसे पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है.

जयपुर. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर जिले के नाचना इलाके से पकड़े गये पाकिस्तानी जासूस मुश्ताक अली को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है. उसकी नाचना इलाके में चाय की दुकान है. मुश्ताक अली को पाकिस्तानी हैंडलर्स ने चाय की दुकान खुलवाई थी ताकि वह इलाके में बीएसएफ और सेना के मूवमेंट्स की फोटो और वीडियो ले सके. सीआईडी इंटेलिजेंस ने उसे आगे की पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है. उसके मोबाइल की जांच की जा रही है. उसके मोबाइल में दो संदिग्ध नंबर मिले हैं. ये नंबर पाकिस्तान के हैं.

स्पेशल पीपी सुदेश सत्वान ने बताया कि मुश्ताक की ओर से बीएसएफ से जुड़ी जानकारी और फोटो पाकिस्तानी हैंडलर को भेजी गई थी. वह कई दिनों से इंटेलिजेंस की रडार पर था. उसके मोबाइल में संदिग्ध 2 नंबर सेव हैं. उनको ही देश के खिलाफ सेंसिटिव इन्फोर्मेशन भेजी गई थी. इनमें एक नंबर खालिद और दूसरा नजीर अहमद के नाम से है. नजीर अहमद मुश्ताक अली की बुआ का बेटा है जो कि पाकिस्तानी हैंडलर है. नजीर का काम एजेंट्स को तैयार करके भारत में उनके साथ कॉर्डिनेट करना है.

सेंसिटिव फोटो और वीडियो खालिद को व्हाट्सऐप किए थे
नजीर ने ही खालिद को मुश्ताक से इंट्रोड्यूस करवाया था. खालिद भी पाकिस्तान का ही रहने वाला है. मुश्ताक ने बीएसएफ एरिया के पास के रोड्स कंट्रक्शन की सेंसिटिव फोटो और वीडियो खालिद को व्हाट्सऐप किए थे. इस काम के लिए शातिर तरीके से गूगल एप कैम का इस्तेमाल किया गया था. इस ऐप का स्पेशलाइजेशन यह है कि जो फोटोग्राफ और वीडियो ली जाती है वो लॉगीट्यूड और लेटिट्यूड फोटो के साथ अटैच होती है. अगर दुश्मन देश उस लॉगीट्यूडऔर लेटिट्यूड पर एक्जेक्ट अटैक करना चाहे तो उसे पिन पॉइंट किया जा सकता है.

लाइव वीडियो कैम लगाने की तैयारी में थाकुछ जानकारी मुस्ताक ने अपने मोबाइल से डिलीट भी की है जो कि एफएसएल से रिट्रीव करवाई जाएगी. पाकिस्तानी हैंडलर्स ने ही मुश्ताक को चाय की दुकान खुलवाई ताकि इलाके में होने वाले सेना तथा बीएसएफ के मूवमेंट्स की फोटो तथा वीडियो ले सके और किसी को उस पर शक भी नहीं हो. अगर मुस्ताक को गिरफ्तार नही किया जाता तो वह लाइव वीडियो कैम लगाने की तैयारी में था. अभी रिकॉर्ड में ये आया है कि उसके पास यूपीआई के जरिए पच्चीस से तीस हजार रुपये आए हैं. ये रुपये किसने भेजे? क्यों भेजे और कहां से भेजे? इन बातों की तस्दीक होनी बाकी है. मुश्ताक को पांच दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है. उसमें और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaisalmer,Jaisalmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj