83 साल के अमिताभ बच्चन के पास काम ही काम, कम पड़ जाते हैं 24 घंटे, कहा- 36 घंटे का होना चाहिए 1 दिन

Last Updated:June 18, 2026, 11:39 IST
महानायक अमिताभ बच्चन के पास 83 साल की उम्र में भी काम की कोई कमी नहीं है. बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स में बिजी बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि उनके लिए 24 घंटे का दिन बहुत छोटा पड़ता है. काम की लंबी लिस्ट को देखते हुए दिन कम से कम 36 घंटे का होना चाहिए, क्योंकि करने के लिए अभी भी बहुत कुछ बाकी रह जाता है.
ख़बरें फटाफट
चर्चा में आया अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट ब्लॉग.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं. अब उन्होंने एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज से फैंस को लोटपोट कर दिया है. बिग बी ने अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि उनके लिए 24 घंटे का दिन बहुत छोटा पड़ता है. काम की लंबी लिस्ट को देखते हुए दिन कम से कम 36 घंटे का होना चाहिए, क्योंकि करने के लिए अभी भी बहुत कुछ बाकी रह जाता है. हालांकि, अपनी इस बात को मजेदार मोड़ देते हुए उन्होंने आगे लिखा कि अब उनके फुटबॉल मैच देखने का वक्त हो गया है.
अमिताभ बच्चन ने अब अपने ब्लॉग में समय की कमी को लेकर अपने विचार साझा किए. उन्होंने लिखा, ’24 घंटे में करने के लिए बहुत कुछ है, दिन को 36 घंटे का होना चाहिए और फिर जीवन का दर्शन कहता है कि जब ऐसा होगा तो इसे 48 घंटे करने पर बात होगी.’
अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट ब्लॉग.
अमिताभ बच्चन ने देखा फुटबॉल मैच
उन्होंने आगे अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि समय लगातार आगे बढ़ता रहता है और सब कुछ उसी के साथ चलता रहता है. बिग बी ने अपने ब्लॉग में फुटबॉल मैच देखने की बात करते हुए आगे कहा, ‘तो चलो भाई, अब वो खेल देखते हैं जो पैरों से खेला जाता है.’
फुटबॉल मैच देखकर बिग बी को आया मजा
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘टी 5775 – हाहाहाहाहा.. कितना मजा आया.’ अमिताभ बच्चन का यह लेटेस्ट पोस्ट संभवतः पुर्तगाल और कांगो के बीच खेले गए 1-1 ड्रॉ मैच से जुड़ा है., जो फीफा विश्व कप 2026 के दौरान खेला गया था.
T 5775 – ahahahaaahh .. kya maja .. !



