जितेंद्र का करियर बनाने वाली दो हसीनाएं, 1 अपनी शर्तों पर करती थीं काम, दूसरी आशा पारेख की वजह से बनी थी स्टार

Last Updated:April 23, 2026, 18:31 IST
जितेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत छोटा सा रोल निभाकर की थी. लेकिन उसी रोल के बाद उन्हें अगली फिल्म में लीड रोल मिल गया था. 80 के दशक में तो उन्होंने लगातार हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी. खासकर दो हसीनाओं ने तो उनके साथ कई हिट देकर उन्हें सुपरस्टार बना दिया था.
नई दिल्ली. 70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में जितेंद्र का सिक्का चलता था. वह इडंस्ट्री में हिट की गारंटी बन चुके थे. उनकी एनर्जी डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें ‘जंपिंग जैक’ बना दिया था. लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे दो ऐसी अभिनेत्रियों का भी बड़ा हाथ था, जिन्होंने उनके करियर को नई दिशा दी.
हिंदी सिनेमा की वो दो हसीनाएं हैं, रीना रॉय और मौसमी चटर्जी. दोनों ही एक्ट्रेस अपने दौर में कई हिट फिल्में दी हैं. दोनों ने ही जितेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया है और जितेंद्र के करियर को संवारने का क्रेडिट भी इन्हें जाता है.
पहले बात कर मौसमी चटर्जी की तो उनकी जोड़ी जितेंद्र संग काफी पसंद की जाती थी, अपनी शर्तों पर काम करने वाली मौसमी जितेंद्र के साथ साल 1978 जितेंद्र के साथ फिल्म स्वर्ग नरक में काम किया था. यह फिल्म शादीशुदा जिंदगी की सच्चाइयों को दिखाती है. जितेंद्र और मौसमी चटर्जी ने एक ऐसे कपल का किरदार निभाया, जिनकी जिंदगी में गलतफहमियां और सामाजिक दबाव दरार डाल देते हैं.फिल्म हिट साबित हुई थी.
Add as Preferred Source on Google
साल 1980 में दोनों फिल्म ‘मांग भरो सजना’ में नजर आए थे. ट्रायंगल पर बनी इस फिल्म में वह जितेंद्र की पत्नी के रोल में नजर आई थीं और रेखा फिल्म में उनका पहला प्यार बनी थी फिल्म में प्यार, धोखा और त्याग की कहानी बुनी गई थी. मौसमी चटर्जी का भावुक अभिनय और जितेंद्र का मजबूत किरदार दर्शकों को बांधकर रखता है. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.
साल 1980 में ही जितेंद्र और मौसमी की ज्योति बने ज्वाला आई थी. एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में जितेंद्र का दमदार अवतार देखने को मिला, जबकि मौसमी चटर्जी ने कहानी में इमोशनल बैलेंस बनाया. ये फिल्म भले कुछ खास कमाल नहीं की पर जितेंद्र के करियर को नई उड़ान दे गई थी.
इसके अलावा साल 1978 में आई फिल्म देवता, साल 1974 में आई फिल्म हमशकल और साल 1978 की नया रिश्ता जैसी कई फिल्मों में जितेंद्र और मौसमी ने साथ काम किया था. इन फिल्मों के जरिए जितेंद्र ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई थी. इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था.
जितेंद्र और रीना रॉय की जोड़ी भी 70–80 के दशक में काफी पसंद की जाती थी.दोनों ने साल 1980 में फिल्म ‘आशा’ में काम किया था. ये फिल्म उनके करियर की यादगार फिल्मों में से एक है. इस फिल्म से दोनों के करियर को उड़ान मिली थी. साल 1976 में आई ‘नागिन’ से रीना रॉय ने तो डेब्यू किया था. फिल्म में रीना के साथ जितेंद्र हीरो बने थे.ये फिल्म पहले आशा पारेख को ऑफर हुई थी. लेकिन उनके रिजेक्ट करने के बाद फिल्म रीना की झोली में आई थी.
रीना रॉय और जितेंद्र ने साल 1982 में आई फिल्म धरम कांटा में भी साथ काम किया था. फिल्म में जितेंद्र और रीना रॉय की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल की थी. इसके अलावा दोनों ने साथ में साल 1981 में आई नसीब , 1982 में बदले की आग, साल 1983 में अरपन और साल 1979 में आई जानी दुश्मन जैसी कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 23, 2026, 18:31 IST



