SI भर्ती रद्द, सपना टूटा… फिर भी नहीं रुकी प्रियंका, जोधपुर की बेटी ने RAS में मारी शानदार बाजी

Last Updated:April 23, 2026, 18:15 IST
Success Story : जोधपुर की प्रियंका चौधरी ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाकर RAS 2024 में 585वीं रैंक हासिल की है. SI भर्ती रद्द होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी शुरू की. परिवार के साथ और मजबूत हौसले के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल कर युवाओं के लिए मिसाल पेश की है.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS 2024 भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम कुछ दिन पहले ही घोषित किया गया है. जिसमें टॉप 20 सफल अभ्यर्थियों की सूची में जोधपुर के 3 अभ्यर्थियों ने अपनी जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है. परिणाम सामने आते ही सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला.
जिसमें प्रियंका चौधरी को सफलता यूं ही नहीं मिली, इसके पीछे वर्षों का संघर्ष, धैर्य और अटूट हौसला छिपा है. जोधपुर की रहने वाली प्रियंका ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी. हाल ही में उन्होंने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) 2024 परीक्षा में 585वीं रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत और लगन से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है.
जब टूटा सपना, तब भी नहीं टूटी हिम्मतवर्ष 2021 में प्रियंका चौधरी का चयन राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में हुआ था और उन्होंने अपनी ट्रेनिंग भी पूरी कर ली थी. सब कुछ ठीक चल रहा था और उन्हें सिर्फ पोस्टिंग का इंतजार था, लेकिन भर्ती रद्द होने से उनका सपना अधूरा रह गया. यह समय उनके लिए बेहद कठिन था, लेकिन उन्होंने इस असफलता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और दोबारा पूरे जोश के साथ तैयारी शुरू कर दी.
परिवार और मेहनत बना सबसे बड़ा सहाराप्रियंका के पिता जोधपुर पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर उन्होंने बचपन से ही सरकारी सेवा में जाने का सपना देखा. मुश्किल समय में उनके माता-पिता और भाई ने उनका हौसला बढ़ाया और हर कदम पर उनका साथ दिया. जयपुर पुलिस लाइन में रहकर की गई तैयारी और पहले की परीक्षा का अनुभव उनके लिए मजबूत आधार बना. उन्होंने अपनी मानसिक ताकत और अनुशासन के दम पर खुद को फिर से खड़ा किया.
रद्द हुई भर्ती के दर्द से निकली सफलतालोकल 18 से बातचीत में प्रियंका चौधरी ने कहा कि उपनिरीक्षक भर्ती रद्द होने से कई ईमानदार अभ्यर्थियों को नुकसान हुआ है और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और साथियों को दिया. साथ ही उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, अगर हौसला मजबूत हो तो सफलता जरूर मिलती है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan
First Published :
April 23, 2026, 18:14 IST



