Rajasthan

नए साल की पहली राहत, उदयपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच, यात्रियों की वेटिंग होगी कम

Last Updated:January 01, 2026, 16:24 IST

Udaipur Railway News : रेलवे प्रशासन ने नए साल पर उदयपुर से गुजरने वाली चेतक एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी, जयपुर-उदयपुर सिटी होली-डे और उदयपुर सिटी-असारवा ट्रेन में अस्थायी कोच बढ़ाए. रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था जनवरी महीने तक लागू रहेगी. खास तौर पर चेतक एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी, जयपुर-उदयपुर सिटी होली-डे ट्रेन और उदयपुर सिटी-असारवा ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. नए साल की शुरुआत के साथ ही रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है. बढ़ते यात्री दबाव और नए साल की छुट्टियों को देखते हुए उदयपुर से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे. रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस कदम से सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों का सफर पहले से अधिक आरामदायक हो सकेगा.

रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था जनवरी महीने तक लागू रहेगी. खास तौर पर चेतक एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी, जयपुर-उदयपुर सिटी होली-डे ट्रेन और उदयपुर सिटी-असारवा ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे. इन ट्रेनों में लंबे समय से वेटिंग की समस्या बनी हुई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

चेतक एक्सप्रेस में बढ़ेंगे शयनयान कोचदिल्ली सराय से चलने वाली चेतक एक्सप्रेस में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक दो द्वितीय श्रेणी शयनयान कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे. वहीं उदयपुर सिटी से यह सुविधा 2 जनवरी से 1 फरवरी तक लागू रहेगी. इससे दिल्ली-उदयपुर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा.

उदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी में अतिरिक्त सुविधाउदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी ट्रेन में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक दो द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान कोच और एक साधारण श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा. रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों और छात्रों के लिए यह सुविधा काफी राहत भरी साबित होगी.

होली-डे ट्रेन में भी कोचों की संख्या बढ़ीजयपुर-उदयपुर सिटी होली-डे ट्रेन में जयपुर से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक और उदयपुर सिटी से 2 जनवरी से 1 फरवरी तक एक थर्ड एसी और दो साधारण कोच जोड़े जाएंगे. पर्यटन सीजन को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है, जिससे पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी.

उदयपुर सिटी-असारवा ट्रेन को भी राहतउदयपुर सिटी-असारवा ट्रेन में भी समान अवधि के लिए एक थर्ड एसी और दो साधारण कोच बढ़ाए जाएंगे. इससे गुजरात की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और आरक्षण की जानकारी जरूर जांच लें. अतिरिक्त कोच लगाए जाने से नए साल के दौरान यात्रा करना अब पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक होगा.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

January 01, 2026, 16:24 IST

homerajasthan

नए साल की पहली राहत, इन ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच, वेटिंग होगी कम

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj