Rajasthan

राजस्थान बीजेपी में बढ़ी हलचल, 27 अप्रैल को आएंगे अध्यक्ष नितिन नवीन,7 जिलों को मिलेंगे नए पार्टी ऑफिस

Last Updated:April 23, 2026, 15:14 IST

Jaipur News : राजस्थान बीजेपी में इन दिनों खासा हलचल हो रही है. वजह है पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन. वे अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सूबे के दौरे पर आ रहे हैं. उनके इस दौरे को संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. यहां वे टोंक जिले में बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे. जयपुर में पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे और बीजेपी के सात जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे. जानें क्या है नितिन नवीन का पूरा प्रोग्राम.राजस्थान बीजेपी में बढ़ी हलचल, 27 अप्रैल को आएंगे अध्यक्ष नितिन नवीनZoomबीजेपी अध्यक्ष के जयपुर और टोंक में कार्यक्रम होंगे.

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं. वे 27 अप्रैल को टोंक में आयोजित बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे. दौरे के दौरान नितिन नवीन टोंक सहित सात जिला भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन और दो जिलों के कार्यालयों का शिलान्यास करेंगे. जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारी और कोर कमेटी की बैठक आयोजित होगी. उसमें आगामी चुनावों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है. पार्टी में उनके दौरे को लेकर खासा उत्साह है. तैयारियों का दौर भी लगातार तेज होता जा रहा है.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के अनुसार दौरे के दौरान नितिन नवीन टोंक से ही कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष टोंक सहित सात जिला भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे. इनमें टोंक, पाली, बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू और बाड़मेर शामिल हैं. इनमें से टोंक का कार्यालय प्रत्यक्ष रूप से उद्घाटित किया जाएगा, जबकि शेष छह जिलों के कार्यालयों का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा. इसके अलावा दो जिलों दौसा और जालोर के भाजपा कार्यालयों का शिलान्यास भी उनके हाथों से कराया जाएगा. वहां भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

टोंक के बूथ सम्मलेन में सात जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे
नितिन नवीन इस दौरान टोंक में आयोजित बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन देंगे. सम्मेलन में सात जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे. चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला राजस्थान दौरा है इसके कारण कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है. दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर नितिन नवीन का शानदार स्वागत किया जाएगा.

जयपुर से टोंक तक सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा!
प्रदेश भाजपा इस बात पर विचार कर रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को जयपुर से टोंक तक सड़क मार्ग से ले जाया जाए ताकि वहां तक पूरे रास्ते में उनका भव्य स्वागत किया जा सके और पार्टी की जमीनी स्तर तक जुड़ाव की झलक दिखाई जा सके. टोंक से जयपुर वापसी संभवतया हेलिकॉप्टर से की जाएगी. जयपुर शहर में पार्टी अध्यक्ष का जगह-जगह भव्य स्वागत किए जाने की भी प्लानिंग की जा रही है. हालांकि इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है लेकिन नितिन नवीन के दौरे को देखते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एक्टिव मोड में आ गए हैं.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 23, 2026, 15:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj