Entertainment

‘फैमिली को खतरा था, 25 साल नहीं… मेरे पास हथियार नहीं थे’, आर्म्स एक्ट में संजय दत्त ने काटी जेल, अब दी सफाई

Last Updated:December 03, 2025, 16:30 IST

संजय दत्त ने 1993 के मामले को लेकर अपनी बात रखी है, जो उनके जीवन का सबसे मुश्किल दौर था. उन्होंने कहा कि उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया, जबकि कोई हथियार बरामद नहीं हुआ. संजय ने पांच साल की जेल की सजा काटी थी. संजय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद के तनावपूर्ण माहौल और उस समय अपने परिवार को मिली धमकियों को याद किया. Sanjay Dutt family jail

संजय दत्त ने आर्म्स एक्ट के तहत पांच साल की सजा पूरी की और 2016 में रिहा हुए. हाल ही में एक पॉडकास्ट में 1993 के उथल-पुथल भरे वक्त में उनकी फैमिली पर भी बहुत दवाब रहा. उनके करीबियों पर बी असर पड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को 25 साल क्यों लगे समझ नहीं आया. उनके पास बंदूक भी नहीं मिली फिर भी उन्हें दोषी ठहराया गया.

Sanjay Dutt family jail 1

संजय दत्त ने ‘द हिमांशु मेहता शो’ में अपने एक्सपीरिएंस शेयर किए. उन्होंने कहा, “मेरे पिता को धमकी दी जा रही थी, मेरी बहनों को धमकी दी जा रही थी. उन्होंने कहा कि मेरे पास बंदूक है, लेकिन वे इसे साबित नहीं कर सके… मुझे नहीं पता कि उन्हें 25 साल क्यों लगे यह समझने में, और फिर मुझे आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी ठहरा दिया, बिना बंदूक मिले, बिना बंदूक पाए.”

Sanjay Dutt family jail

संजय दत्त ने यह भी कहा कि अधिकारियों को यह साबित करने में इतना समय नहीं लगना चाहिए था कि वे टाडा या बम ब्लास्ट केस का हिस्सा नहीं थे. लंबी कानूनी प्रक्रिया और अनिश्चितता के बावजूद, संजय ने कहा कि उन्होंने इस अनुभव से सीखने की कोशिश की.

Add as Preferred Source on Google

Sanjay Dutt

संजय दत्त ने कहा, “मैं इसे अपने जीवन का हिस्सा मानता हूं, और इसे एक सीख के तौर पर लेता हूं… मैंने अपनी जेल की सजा गरिमा के साथ काटी.” उन्होंने बताया कि जेल में उन्होंने ज्यादातर समय धार्मिक ग्रंथ पढ़ने, ध्यान करने और कानून की पढ़ाई में बिताया. उन्होंने कहा,”मैंने देश के कानून सीखे… मैंने कानून पर बहुत सारी किताबें पढ़ीं.”

Sanjay Dutt family

संजय दत्त ने कहा, “जब मैं वहां था, मैंने बहुत सारी किताबें पढ़ीं. मैंने बहुत प्रार्थना की, मंत्र जपे, ध्यान किया. मैंने शिव पुराण, गणेश पुराण, भगवद गीता, रामायण, महाभारत पढ़ी. मुझे जेल में अपने धर्म, अपने महान देवताओं के बारे में पढ़ने का समय मिला.”

Sanjay Dutt baba

संजय दत्त ने बताया कि उन्होंने बार-बार कोर्ट से केस को जल्दी निपटाने की गुजारिश की. संजय ने कहा, “मेरी सारी गुजारिश यही थी… कृपया केस को जल्दी निपटाएं और खत्म करें, जो भी हो. क्योंकि मैंने देखा है कि वहां कितने लोग बस जेल में पड़े रहते हैं.”

Sanjay Dutt family

संजय दत्त ने यह भी बताया कि जेल में उन्होंने खुद को कैसे बिजी रखा. संजय ने कहा, “मैंने वहां मजदूरी की… फिर मैंने एक रेडियो स्टेशन भी शुरू किया, जिसका नाम था रेडियो वाईसीपी.” उन्होंने खुलासा किया कि अन्य कैदी शो के लिए स्क्रिप्ट लिखने में मदद करते थे. उन्होंने यह भी बताया कि जेल के अंदर उन्होंने एक छोटा थिएटर ग्रुप बनाया था. संजय ने कहा,”मैं निर्देशक था और हत्या के दोषी मेरे एक्टर्स थे.”

Sanjay Dutt jail-

हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात न्यायिक प्रक्रिया की धीमी गति थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने कई कैदियों को देखा, जो सिर्फ अपने केस आगे बढ़ने का इंतजार करते-करते कीमती साल गंवा देते हैं. संजय दत्त 2016 में अपनी सजा पूरी करने के बाद रिहा हुए थे. उनकी लीगल जर्नी को बाद में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में दिखाया गया. इसमें उनका किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 03, 2025, 16:30 IST

homeentertainment

‘फैमिली को खतरा था, 25 साल नहीं… मेरे पास हथियार नहीं थे’, संजय दत्त की सफाई

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj