Tech

OpenAI ने ChatGPT में लॉन्च किया Lockdown Mode, जानिए कैसे करेगा काम, फ्री यूजर्स को भी मिलेगा फायदा

OpenAI ने ChatGPT यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है. कंपनी ने Lockdown Mode नाम का नया सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है, जिसका मकसद यूजर्स और संस्थाओं को Prompt Injection जैसे साइबर हमलों से बचाना है. यह फीचर ChatGPT के Free, Go, Plus, Pro, Business और Enterprise अकाउंट्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है.

कंपनी का कहना है कि Lockdown Mode संवेदनशील जानकारी को गलत हाथों में जाने से रोकने में मदद करेगा. खासतौर पर ये उन स्थितियों में काम का होगा, जहां AI को प्रोसेस किए जा रहे कंटेंट में छिपे हुए दुर्भावनापूर्ण निर्देशों के जरिए डेटा चोरी करने की कोशिश की जाती है.

क्या होता है Prompt Injection Attack?

प्रॉम्प्ट इंजेक्शन एक ऐसा साइबर अटैक है जिसमें वेबसाइट, डॉक्यूमेंट या किसी फाइल के अंदर छिपे निर्देश AI चैटबॉट को गुमराह करने की कोशिश करते हैं. इससे AI संवेदनशील जानकारी उजागर कर सकता है या अनचाहे काम कर सकता है.

OpenAI के मुताबिक लॉकडाउन मोड इन हमलों को पूरी तरह रोकता नहीं है, लेकिन डेटा को बाहर भेजने की कोशिशों को ब्लॉक करके सुरक्षा बढ़ाता है.

Lockdown Mode ऑन होने पर क्या बदलेगा?

इस फीचर को एक्टिव करने के बाद ChatGPT की कुछ इंटरनेट आधारित सुविधाएं सीमित हो जाएंगी.

Live Web Browsing सिर्फ कैशे कंटेंट तक सीमित रहेगी.
Deep Research फीचर बंद हो जाएगा.
Agent Mode का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.
ChatGPT फाइल डाउनलोड करके डेटा एनालिसिस नहीं कर पाएगा.
Shopping Agent और वित्तीय इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं भी बंद हो जाएंगी.
कुछ सर्च रिजल्ट अधूरे या पुराने दिखाई दे सकते हैं.

हालांकि मेमोरी, चैट शेयरिंग, इमेज जेनरेशन और AI मॉडल ट्रेनिंग से जुड़ी सेटिंग्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

Lockdown Mode कैसे ऑन करें?

अगर आपके पास ChatGPT का योग्य अकाउंट है, तो आप इन आसान स्टेप्स से इसे चालू कर सकते हैं:

ChatGPT खोलें.
Settings में जाएं.
Security > Advanced Security पर टैप करें.
Lockdown Mode को ऑन कर दें.

ध्यान देने वाली बात यह है कि लॉकडाउन मोड और डेवलपर मोड एक साथ इस्तेमाल नहीं किए जा सकते. एक फीचर चालू करने पर दूसरा अपने आप बंद हो जाएगा.

AI सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच OpenAI का ये नया फीचर यूजर्स को अपनी संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj