Sports

IND vs WI: आज रोहित-रोहित के नाम से गूंजेगा इकाना स्टेडियम, लखनऊ वाले क्यों करेंगे हिटमैन को याद

लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पांच मैच की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. मैच भले ही शाम सात बजे से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले ही पूरे स्टेडियम में रोहित-रोहित की गूंज सुनाई देगी. अब आप सोच रहे होंगे कि जिस खिलाड़ी ने दो साल पहले टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया हो, उसे भला आज के मैच में कोई क्यों याद करेगा.

इकाना स्टेडियम में रोहित ने खेली थी रनों की दिवाली6 नवंबर 2018 को दिवाली से ठीक पहले हुए मैच में टीम इंडिया ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद 50,000 फैंस को एक शानदार तोहफा दिया था. उस मैच में रोहित ने महज 61 गेंदों पर 111 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. 8 चौके और 7 छक्के से सजी रोहित की पारी को T20I इतिहास की एक यादगार पारी मानी जाती है. तब वह T20I इतिहास में चार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. इस जीत के साथ ही T20I सीरीज़ में भारत का बिना हारे रहने का सिलसिला नौ सीरीज तक पहुंच गया था.

स्टेडियम के बाहर भरा पानी, क्या बारिश से धुल जाएगा मैच?लगातार बारिश और गोमती नदी में बढ़े जलस्तर के बीच स्टेडियम के पास बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. जलजमाव इतना भीषण है कि स्टेडियम के गेट नंबर-2 के पास अंडरपास में घुटनों तक पानी भरा हुआ है. दो पहिया ही नहीं चार पहिया वाहन भी परेशान हो रहे हैं. अगर पानी नहीं उतरता है तो फैंस को स्टेडियम तक पहुंचने में अतिरिक्त समय के साथ-साथ परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है.

भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, इशान किशन, नमन धीर, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोनन हेटमायर, अकील हुसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj