Tech

₹10,000 तक महंगा हो सकता है ओप्पो का ये पॉपुलर, जानें कब से बढ़ रही है कीमत, मार्केट में हलचल

Powered by :

Last Updated:May 26, 2026, 14:14 IST

Oppo Find X9 की भारत में कीमत जल्द बढ़ सकती है. लीक्स के मुताबिक फोन के अलग-अलग वेरिएंट्स पर ₹10,000 तक का प्राइस हाइक देखने को मिल सकता है. जानिए नई संभावित कीमत, फीचर्स और ओप्पो का क्या कहना है.

ख़बरें फटाफट

₹10,000 तक महंगा हो सकता है Oppo का ये पॉपुलर, जानें कब से बढ़ रही है कीमतZoomOppo यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका! Find X9 की कीमत बढ़ने वाली?

ओप्पो का प्रीमियम स्मार्टफोन ओप्पो Find X9 जल्द ही भारत में महंगा हो सकता है. सोशल मीडिया पर सामने आई नई लीक्स के मुताबिक कंपनी इस फोन की कीमत में ₹10,000 तक की बढ़ोतरी कर सकती है. हालांकि ओप्पो ने अभी तक इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के बाद स्मार्टफोन यूजर्स और टेक मार्केट में चर्चा तेज हो गई है.

टिप्स्टर संजू चौधरी ने X पर दावा किया है कि ओप्पो Find X9 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹74,999 से बढ़ाकर ₹84,999 की जा सकती है. वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹84,999 से बढ़कर ₹94,999 तक पहुंच सकती है.

अगर ये प्राइस हाइक लागू होता है, तो ओप्पो Find X9 और नए ओप्पो Find X9s के बीच सिर्फ ₹5,000 का अंतर रह जाएगा. इससे कई खरीदारों के लिए नया मॉडल ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल चिपसेट की कमी और बढ़ती कंपोनेंट कॉस्ट इसकी बड़ी वजह हो सकती है. पिछले कुछ महीनों में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइसेज की कीमतें बढ़ा चुकी हैं और ओप्पो भी उसी ट्रेंड को फॉलो कर सकती है.

कैसे हैं इसके सभी फीचर्सफीचर्स की बात करें तो ओप्पो Find X9 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 7025mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कैमरे के तौर पर इसमें Hasselblad-ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

फिलहाल ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर पुरानी कीमतें ही दिखाई दे रही हैं. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नई कीमतें 26 मई 2026 की रात से लागू हो सकती हैं.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj