Entertainment

वो 2 फिल्में, कुमार सानू-लता मंगेशकर ने गाए BLOCKBUSTER गाने, दोनों मूवी ने की धुआंधार कमाई

Last Updated:April 25, 2026, 20:12 IST

Kumar Sanu Lata Mangeshkar Superhit Songs : 90 के दशक में जहां कुमार सानू-उदित नारायण, अलका याज्ञनिक-अनुराधा पौडवाल की आवाज घर-घर में गूंज रही थी, वहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाना कम दिया था. वो सिर्फ चुनिंदा गाने ही गाती थीं. सिर्फ उन्हीं प्रोड्यूसर के लिए गाती थीं, जिनसे उनकी पुरानी जान-पहचान थी. इस दौर में लता दीदी ने जितने भी गाने गाए, ज्यादातर हिट रहे. उन्होंने कुमार सानू के साथ दो साल में दो ऐसे गाने भी गाए जिन्हें आज भी लोग गुनगुनाते हैं. एक गाना तो आईपीएल 2026 के सीजन में धूम मचाए हुए है. मजेदार बात यह है कि दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधर कमाई की. दोनों ही फिल्में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. वो दो गाने कौन से थे, वो दो फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं……..

90 के दशक लता मंगेशकर स्टूडियो में गाने जरूर जाती थीं लेकिन वो किसी सिंगर के साथ बहुत कम गाती थीं. लता दीदी गाने में सिर्फ अपनी लाइनों को रिकॉर्ड करके घर लौट आती थीं. संगीतकार अनु मलिक, आनंद मिलिंद और जतिन-ललित, राम लक्ष्मण, उत्तम सिंह के लिए उन्होंने 90 के दशक में गाने गाए. लता दीदी को उदित नारायण-कुमार सानू की आवाज पसंद थी. दोनों ही 90s के उभरते प्लेबैक सिंगर थे. लता दीदी ने कुमार सानू के साथ 1994-95 में दो फिल्मों में दो ऐसे गाने गाए जो आज भी सुपरहिट हैं. एक गाना तो आईपीएल 2026 में टीवी पर चलने वाले एक विज्ञापन में धूम मचाए हुए है. हम बात कर रहे हैं ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म की.

कुमार सानू की लता मंगेशकर से पहली मुलाकात सनी सुपर साउंड में हुई थी. फिल्म ‘नया सावन’ (1992) के गाने की रिकॉर्डिंग कुमार सानू लता मंगेशकर से मिले थे. फिल्म में म्यूजिक बप्पी लाहिरी का था. उन्होंने द कपिल शर्मा शो में बताया था, ‘नया सावन’ फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान मैं माइक पर खड़ा था. मेरे बगल में एक छोटा सा माइक लगाया गया. अचानक मैंने देखा कि स्टूडियो का दरवाजा खुला और सफेद साड़ी में लता दीदी आई हैं. मैंने उनके पैर छुए. मेरी सिटी-पिट्टी गुम हो गई. लगा कि गाना कैसे गाऊंगा. वो बोलीं कि मैंने सुना है कि तुम बहुत अच्छा गाते हो. मेरा हौसला बढ़ाया. फिर हम दोनों ने मिलकर ‘प्यार अगर तुम करते हो, हां करते हो’ गाया.

‘हम आपके हैं कौन’ एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म थी जो कि 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई थी. फिल्म में 71 मिनट की लंबाई के कुल 14 गाने थे. सभी गाने लता मंगेशकर ने गाए थे. फिल्म का म्यूजिक बलॉकबस्टर था. इसी फिल्म का एक गाना ‘आज हमारे दिल में अजब यह उलझन है’ कुमार सानू-लता मंगेशकर ने गाया था. इसी तरह ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का एक कालजयी गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ में भी लता मंगेशकर-कुमार सानू की आवाज थी. इन दोनों फिल्मों के बनने की कहानी भी दिलचस्प है.

Add as Preferred Source on Google

‘हम आपके हैं कौन’ एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म थी जो कि 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई थी. फिल्म में 71 मिनट की लंबाई के कुल 14 गाने थे. सभी गाने लता मंगेशकर ने गाए थे. फिल्म का म्यूजिक बलॉकबस्टर था. इसी फिल्म का एक गाना ‘आज हमारे दिल में अजब यह उलझन है’ कुमार सानू-लता मंगेशकर ने गाया था. इसी तरह ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का एक कालजयी गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ में भी लता मंगेशकर-कुमार सानू की आवाज थी. इन दोनों फिल्मों के बनने की कहानी भी दिलचस्प है.

‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान, माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे. रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, मोहनीश बहल, आलोक नाथ, रीमा लागू, बिंदु, सतीश शाह, दिलीप जोशी, लक्ष्मीकांत बेर्डे सपोर्टिंग रोल में थे. म्यूजिक राम-लक्ष्मण ने दिया था. राम-लक्ष्मण संगीतकार जोड़ी में विजय काशीनाथ पाटिल ही ‘लक्ष्मण’ के नाम से फिल्मों में संगीतकार दिया करते थे. उनके साथी सुरेंद्र (राम) का बहुत पहले निधन हो गया था. ऐसे में विजय पाटिल ने ‘राम लक्ष्मण’ के नाम से संगीत देना जारी रखा. ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म के गाने रविंदर रावल और देव कोहली ने लिखे थे. फिल्म का सबसे हिट गाना ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ देव कोहली ने ही लिखा था.

फिल्म का म्यूजिक एल्बम ऑल टाइम बेस्ट सेलिंग म्यूजिक में शुमार है. फिल्म में कुल 14 गाने थे. गाने लता मंगेशकर, कुमार सानू, एसपी बाला सुब्रमणियम, उदित नारायण, शैलेंद्र सिंह और शारदा सिन्हा ने गाए थे. लता मंगेशकर ने 10 से ज्यादा गाने गाए थे. फिल्म का सबसे सुपरहिट गाना ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ आज भी उतना ही सुपरहिट है. लता दीदी को स्पेशल फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था. इसके बाद उन्होंने कोई फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं लिया.

‘हम आपके हैं कौन’ को 4 फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले थे. बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड माधुरी दीक्षित को मिला था. बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड सूरज बड़जात्य को मिला था. 6 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 128 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

अब बात करते हैं दिवाली के समय रिलीज हुई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की जो कि 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी. आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी यह पहली फिल्म थी. शाहरुख-काजोल की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था. फिल्म में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का संयोजन बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया था. फिल्म हिंदी सिनेमा की 100 बेस्ट मूवी में शामिल है. इस फिल्म के बारे में कहा जाता है कि हर किसी को अपनी जिंदगी में एक बार यह मूवी जरूर देखनी चाहिए. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमरीश पुरी लीड रोल में नजर आए थे. इसके अलावा, फरीदा जलाल, अनुपम खेर, परमीत सेठी, मंदिरा बेदी, करण जौहर जैसे सितारे सपोर्टिंग रोल में थे.

आदित्य चोपड़ा ने ही फिल्म की स्टोरी-स्क्रीनप्ले लिखा था. यश चोपड़ा प्रोड्यूसर थे. फिल्म का सदाबहार म्यूजिक जतिन-ललित ने कंपोज किया था. फिल्म का म्यूजिक हिंदी सिनेमा के सबसे मेलोडियस संगीत में शामिल है. फिल्म में कुल 7 गाने थे. हर गाना ब्लॉकबस्टर था. फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ आईपीएल 2026 के विज्ञापनों में छाया हुआ है. इस गाने को कुमार सानू-लता मंगेशकर ने गाया था.

फिल्म अपने समय से बहुत आगे की थी. पूरी तरह से रोमांटिक थी. यश चोपड़ा से जतिन-ललित के नाम की सिफारिश आशा भोसले ने की थी. पहली सिटिंग में ही जतिन-ललित ने ‘मेहंदी लगाकर रखना, डोली सजा के रखना’ गाना सुनाया था. दिलचस्प बात यह भी है कि ‘मेहंदी लगाके रखना’ गाने के डमी बोल ‘मेहंगी लगा के चला, पायल बजा के चलना’ थे जिन्हें बदलकर गीतकार आनंद बख्शी ने ‘मेहंदी लगाके रखना, डोली सजा के रखना’ किया था. ‘रुक जा ओ दिल दीवाने पूछूं तो मैं जरा’ इस गाने की शुरुआत में पियानो आपको सुनाई देता है. वह पियानो शाहरुख खान बजाते हुए नजर आए थे. सच यह है कि यह पियानो आदित्य चोपड़ा ने ही बजाया था. करीब 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 103 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 25, 2026, 20:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj