RR vs SRH: तीसरी बार 15 गेंद में 50… वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाई तबाही, कमिंस की पहली गेंद पर सिक्स, प्रफुल्ल से किया हिसाब बराबर

होमखेलक्रिकेट
तीसरी बार 15 गेंद में पचासा… वैभव सूर्यवंशी ने फिर गेंदबाजों को धो डाला
Last Updated:April 25, 2026, 20:07 IST
Vaibhav Suryavanshi 15 ball fifty: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी घातक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया. आईपीएल 2026 में तीसरी बार वैभव ने 15 गेंद में पचासा ठोका. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जयपुर में वैभव ने छक्के के साथ फिफ्टी जड़ी. अर्धशतक पूरा करने के लिए वैभव ने 7 छक्के और एक चौका लगाया.
वैभव सूर्यवंशी ने फिर 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी.
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बैटिंग से तहलका मचाया है. 15 साल के वैभव ने इस बार सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. राजस्थान रॉयल्स और हैदराबाद के बीच सीजन की हुई पिछली टक्कर में वैभव खाता नहीं खोल सके थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. पहले ही ओवर से उन्होंने छक्कों की बरसात करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. यह तीसरा मौका है, जब आईपीएल 2026 में वैभव ने 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ी है. उन्होंने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 7 छक्के और एक चौका लगाया.
छक्का जड़कर पूरी की फिफ्टीराजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड जयपुर में वैभव ने छक्के के साथ फिफ्टी जड़ी. पावरप्ले के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर वैभव ने साकिब हुसैन को यह शॉट लगाया. पिछले ही ओवर में उन्हें जीवनदान मिला था, जब वह 32 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसका फायदा उठाते हुए वैभव ने एक और तूफानी अर्धशतक जमा दिया. इस अर्धशतक के दौरान वैभव ने प्रफुल्ल हिंगे से बदला भी ले लिया. इतना ही नहीं, वैभव ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों को पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने वाली अपनी लिस्ट में एक और नाम शामिल कर लिया. इस बार वैभव ने पैट कमिंस की पहली गेंद का सामना करते हुए छक्का उड़ाया.
वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा तूफानी अर्धशतक.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 25, 2026, 20:07 IST



