पाली में आवारा कुत्तों का आतंक, बचने के लिए तेज दौड़ी बाइक, पोल से टकराकर उड़े परखच्चे

पाली में डॉग अटैक का डर, युवक ने बचने को बढ़ाई रफ्तार, हादसे में हाथ-पैर टूटे
Pali Stray Dogs Menace: पाली के रामदेव रोड पर आवारा कुत्तों के कारण बड़ा हादसा हो गया. कुत्तों से बचने के प्रयास में एक युवक की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें वह और उसका भांजा घायल हो गए. यह घटना 14 अप्रैल सुबह करीब 7 बजे की है और सीसीटीवी में कैद हुई है. रजत नगर निवासी 18 वर्षीय परबत सिंह अपने 12 वर्षीय भांजे भावेश के साथ जा रहे थे, तभी 3-4 कुत्ते उनके पीछे दौड़ने लगे. घबराकर युवक ने बाइक की स्पीड बढ़ाई, लेकिन मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया. टक्कर में युवक के हाथ-पैर और कंधे में फ्रैक्चर आया, जबकि बच्चे के चेहरे पर चोटें आईं. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है.




