Entertainment

OTT पर रिलीज को तैयार थलापति विजय के बेटे की डेब्यू फिल्म, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जेसेन संजय अब होंगे सफल?

Last Updated:October 27, 2026, 23:56 IST

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की फिल्म ‘सिग्मा 2′ ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है. ये मच अवेटेड फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. सिग्मा’ (Sigma) में संदीप किशन लीड रोल में नजर आए हैं.फिल्म को थलापति विजय के बेटेजेसन संजय ने डायरेक्ट किया है. ये उनकी डायरेक्टोरियल (डेब्यू) है. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है.

ख़बरें फटाफट

OTT पर रिलीज को तैयार थलापति विजय के बेटे की डेब्यू फिल्म, कब होगी रिलीज?  Zoomओटीटी पर क्या फिल्म को मिलेगी सफलता

नई दिल्ली. थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की फिल्म ‘सिग्मा 2’ अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने आ रही है. इस फिल्म से जेसेन संजय ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था. अब यह फिल्म इसी महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है.

थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की पहली निर्देशित फिल्म सिग्मा 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. ये उनकी पहली निर्देशित फिल्म है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है. जेसेन संजय के डायरेक्शन में बनी फिल्म में संदीप किशन लीड रोल में नजर आ रहे हैं. अब आप ये फिल्म घर बैठे देख सकते हैं.

कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?

जेसेन संजय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिग्मा’ 30 अक्टूबर साल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. फिल्म को इससे पहले 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. क्योंकि ये जेसेन के करियर की पहली निर्देशित फिल्म थी, तो इसकी खूब चर्चा हुई थी. अब फैंस इसे ओटीटी पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. खासतौर पर जिन्होंने इसे थिएटर में नहीं दिखा उनके लिए तो सुनहरा मौका है. ये फिल्म अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों के लिए भी इसे देखना आसान होगा.

सिग्मा में ये एक्टर्स आएंगे नजर

बात अगर ‘सिग्मा’ की स्टारकास्ट की करें तो इस फिल्म में संदीप किशन लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म में फरिया अब्दुल्ला भी अहम भूमिका में हैं. इनके अलावा फिल्म में राजू सुंदरम, संपत राज, अंबु थासन, योगी बाबू और शीला राजकुमार जैसे कलाकारों ने भी अपने किरदारों के साथ न्याय किया है. फिल्म में संगीत की जिम्मेदारी थमन एस ने संभाली है, जबकि कृष्णन वसंत ने सिनेमैटोग्राफी की है. फिल्म की कहानी में एक्शन के साथ चोरी, रोमांच और सस्पेंस का भी तड़का लगाया गया है.

बता दें कि जेसन संजय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिग्मा’ को लेकर उनके पिता थलपति विजय के फैंस भी काफी एक्साइटेड थे. लेकिन ये फिल्म फैंस का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब फिल्म के निर्माताओं को ओटीटी रिलीज से उम्मीद होगी कि इसे ज्यादा दर्शक मिल सकेंगे.ओटीटी पर फिल्म 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 27, 2026, 23:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj