Rajasthan

Tourist Places: मानसून में स्वर्ग बन जाते हैं सिरोही के झरने, इन 5 जगहों की खूबसूरती खींच लाती है हजारों पर्यटक

Last Updated:July 11, 2026, 07:13 IST

Sirohi Mansoon Destination: मानसून आते ही सिरोही जिले की अरावली पर्वतमाला में बहने वाले प्राकृतिक झरने पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाते हैं. गंगाजलिया महादेव, पुष्कर राज मंदिर, सदका भवानी, गुरु शिखर के बद्रीनाथ-केदारनाथ मार्ग और आबूरोड के हाथी कुंड जैसे स्थान बारिश के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आते हैं. हर साल बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी पर्यटक यहां पिकनिक, ट्रैकिंग और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने पहुंचते हैं. हालांकि प्रशासन और स्थानीय लोग पर्यटकों से अपील करते हैं कि तेज बहाव वाले झरनों में उतरने से बचें और बारिश के दौरान पूरी सावधानी बरतें.

सिरोही जिले में अरावली की पहाड़ियों के बीच कुछ सुंदर झरने जिले वासियों के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं. यह लोकेशन केवल मानसून में ही पिकनिक स्पॉट के रूप में नजर आती है. हालांकि इन झरनों में उतरने से पहले कुछ सावधानियां बरतना भी बेहद जरूरी है.

जिले के पिंडवाड़ा तहसील के काछोली गांव के निकट अरावली की वादियों में बने गंगाजलिया महादेव मंदिर के पास ही एक सुंदर झरना बेहतर है, जो बारिश में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है. यहां आस-पास के गांव के अलावा दूरदराज से भी लोग झरने और यहां के नजारों का आनंद लेने आते हैं.

जिले के पिंडवाड़ा तहसील के फूलाबाई का खेड़ा गांव के निकट अरावली की पहाड़ियों के बीच दुर्गम स्थान पर पुष्कर राज मंदिर बना हुआ है. इस मंदिर के रास्ते में और मंदिर के पास ही सुंदर झरने बहते हैं. यहां सबसे ज्यादा लोग बारिश के समय में आते हैं. जब यह झरना अपने वेग के साथ चलते हैं, हालांकि ज्यादा बारिश में रास्ता बंद होने से यहां पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है.

Add as Preferred Source on Google

माउंट आबू से वन्यजीव क्षेत्र में बने प्राचीन सदका भवानी मंदिर के पास ही बारिश के समय में एक सुंदर झरना बहता है. स्थान पर पहुंचने के लिए आप पैदल सीढ़ियां चढ़कर पहुंच सकते हैं या फिर माउंट आबू के रास्ते से भी यहां पहुंचा जा सकता है. यहां बने सुंदर झरने और आसपास की नजारों का आनंद लेने काफी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं.

राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर से उतरेगी तक जाने वाली पैदल पगडंडी के पास ही बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर बने हुए हैं. इस मंदिर के रास्ते में कई झरने और सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं. यहां बारिश में लोग ट्रैकिंग कर मंदिर में दर्शन करने के साथ ही इन झरनों का आनंद लेने पहुंचते हैं.

जिले के आबूरोड शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर ऋषिकेश मंदिर के पास ही जंगल में हाथी कुंड बना हुआ है. इस कुंड के पास ही एक सुंदर झरना भी बहता है, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग यहां बारिश में पहुंचते हैं. मानसून में यह जगह किसी पिकनिक स्पॉट जैसी नजर आती है. जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj