Entertainment

तृषा कृष्णन ने रीक्रिएट किया ऐश्वर्या रॉय का 26 साल पुराना लुक? थलापति विजय के शपथ ग्रहण से वायरल हुईं तस्वीरें

Last Updated:May 12, 2026, 07:39 IST

थलापति विजय के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति के साथ-साथ बॉलीवुड का एक खूबसूरत कनेक्शन भी चर्चा में आ गया है. इस मौके पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपनी आइस-ब्लू सिल्क साड़ी से पूरी महफिल लूट ली. उनके लुक ने फैंस को सीधा 26 साल पीछे भेज दिया है. इंटरनेट पर तृषा की तस्वीरों की तुलना ऐश्वर्या राय के उस आइकॉनिक लुक से हो रही है, जब उन्होंने साल 2000 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की थी.

नई दिल्ली. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर थलापति विजय का शपथ ग्रहण समारोह चर्चा में बना हुआ. इस ग्रैंड इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, फिर चाहे वो विजय का दमदार भाषण हो या उनका लुक. लेकिन इस इवेंट के बीच साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच लिया.

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में तृषा बेहद एलिगेंट लुक में नजर आईं. कार्यक्रम के दौरान उन्हें मेहमानों का अभिवादन करते और विजय की मां को गले लगाते हुए देखा गया. जब वो इवेंट खत्म होने के बाद वहां से निकलने लगीं, तो उनके फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों तृषा कृष्णन के साड़ी लुक की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की जा रही है. इस खास मौके के लिए तृषा ने पोथीस की सिल्क साड़ी चुनी, जिसका आइस ब्लू कलर उन पर खूब फब रहा था. उन्होंने इसे कस्टम ब्लाउज और जीआरटी ज्वेलर्स के हीरे-पन्ने जड़ित गहनों के साथ पेयर किया था.

Add as Preferred Source on Google

तृषा ने अपना लुक काफी ट्रेडिशनल और सिंपल रखा था. गजरे से सजा जूड़ा, आंखों में काजल और हल्का सा ड्यूई मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. जैसे ही इस इवेंट की तस्वीरें इंटरनेट पर आईं, फैंस को ऐश्वर्या राय का 26 साल पुराना आइकॉनिक साड़ी लुक याद आ गया. लोग दोनों की सादगी और एलिगेंस की तुलना करते नहीं थक रहे हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीरें ढूंढ निकाली है, जो साल 2000 की है. यह तस्वीर तब की है जब ऐश्वर्या ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की थी. उस वक्त ऐश्वर्या ने ठीक वैसी ही ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी का खूबसूरत काम था.

ऐश्वर्या ने उस साड़ी को पारंपरिक सोने के गहनों, बीच से मांग निकालकर बनाए गए जूड़े, विंग्ड आईलाइनर और पिंक लिपस्टिक के साथ स्टाइल किया था. अब तृषा के लेटेस्ट लुक को देखकर फैंस को ऐश्वर्या का वही पुराना लुक याद आ गया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि सादगी और शालीनता के मामले में दोनों एक जैसी लग रही हैं.

जैसे ही तृषा की ये तस्वीरें वायरल हुईं, फैंस ने मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के जरिए दोनों हीरोइनों के बीच एक खास कनेक्शन जोड़ना शुरू कर दिया. एक यूजर ने दोनों की फोटो साथ में शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘नंदिनी और कुंदवई’. पोन्नियिन सेल्वन मूवी में ऐश्वर्या ने नंदिनी और तृषा ने कुंदवई का यादगार किरदार निभाया था.

तमिलगा वेट्टरी कझगम के अध्यक्ष थलापति विजय ने 10 मई को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत की. उनकी यह जीत महज एक चुनावी कामयाबी नहीं, बल्कि राज्य के सियासी इतिहास का एक बड़ा उलटफेर है. लगभग 6 दशकों के बाद तमिलनाडु को ऐसी सरकार मिली है, जो न तो डीएमके है और न ही एआईएडीएमके. दो द्रविड़ पार्टियों के वर्चस्व को तोड़कर विजय ने सत्ता की कमान संभाली है, जिसे राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj