Entertainment

‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’, पवन कल्याण ने थलापति विजय से तुलना पर दी प्रतिक्रिया, बताई सिचुएशन

Last Updated:May 16, 2026, 16:21 IST

तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय तमिलनाडु के 19वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. वह एक्टिव मोड पर काम कर रहे हैं. कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिसकी लोग सरहाना कर रहे हैं. थलापति के कामों की तुलना अब आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से हो रही है. पवन तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं.

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से अपनी तुलना को अनावश्यक बताया है. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए ऐसी तुलना ठीक नहीं है. तेलुगू स्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने उन बढ़ती तुलना पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्हें और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को एक जैसा बताया जा रहा है. (फाइल फोटो)

यह प्रतिक्रिया उस दिन आई जब उनके भाई चिरंजीवी ने विजय से फोन पर बातचीत की थी. मंगलगिरी में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि उन्हें लगातार ऐसे मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें उनकी राजनीतिक यात्रा को थलापति विजय से जोड़ा जा रहा है. (फाइल फोटो)

हालांकि, उन्होंने इन तुलना को खारिज करते हुए साफ कहा कि दोनों राज्यों की राजनीतिक स्थिति बहुत अलग है, इसलिए ऐसी तुलना करना सही नहीं है. जन सेना के मुख्यालय मंगलगिरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि तमिलनाडु में एक अभिनेता ने पार्टी बनाकर मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन पर दबाव और तुलना बढ़ गई है. (फाइल फोटो)

Add as Preferred Source on Google

पवन कल्याण ने बिना थलापति विजय का नाम लिए कहा, “तमिलनाडु चुनाव के बाद और उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद लोग मुझ पर दबाव बना रहे हैं. हमारे पड़ोसी राज्य में एक एक्टर ने पार्टी बनाई और मुख्यमंत्री बन गए. तब से कई लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं कि मुझे भी आंध्र प्रदेश में ऐसा ही करना चाहिए था.” (फाइल फोटो)

पवन कल्याण ने एक तेलुगू कहावत का जिक्र करते हुए स्थिति को समझाया और तुलना को पड़ोसी की शादी में बेवजह उत्साह से जोड़ दिया, जहां बाहरी लोग बिना वजह शामिल हो जाते हैं. उन्होंने कहा, “गांव में शादी हो तो…कुछ लोग बेवजह एक्साइटे होते हैं (बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना). यह वैसा ही है जैसे छोटे बच्चे दौड़ते हैं, जबकि यह उनके परिवार की शादी नहीं है…” (फाइल फोटो)

पवन कल्याण ने कहा”…आंध्र प्रदेश की स्थिति अलग है. जैसा कि कहा गया, मैंने 2019 के चुनाव में हिस्सा लिया था. तब क्या हुआ? यहां तक कि मंत्री भी मेरे साथ नहीं रहे. इसलिए तुलना मत कीजिए.” इससे पहले पवन कल्याण ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने पर थलापति विजय को दिल से बधाई दी थी. (फाइल फोटो)

पवन कल्याण ने थलापति विजय को तमिलनाडु चुनाव में सफलता की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी. उन्होंने अपने एक्स पर पवन कल्याण ने बधाई संदेश लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर टीवीके, थलापति विजय और सभी मंत्रियों को दिल से बधाई.” (फाइल फोटो)

पवन कल्याण ने आगे लिखा, “मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी, पारदर्शी और प्रगतिशील शासन देगी और तमिलनाडु को आगे बढ़ाएगी.” थलापति ने मुख्यमंत्री बनते ही 200 बिजली यूनिट फ्री देने का ऐलान किया. इसके अलावा 717 शराब के ठेके बंद करने के आदेश दिए. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj