World

Trump-Meloni Controversy: आई लाइक हर…डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर तो मेलोनी भी बोलीं- उनके साथ मेरे भी अच्छे संबंध

Last Updated:July 08, 2026, 09:11 IST

Trump-Meloni Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटैलियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच रिश्ते बिगड़ रहे थे लेकिन अब दोनों ही नेता इसे ज्यादा खींचने के मूड में नहीं दिख रहे हैं. हालांकि ट्रंप ने नाटो की बैठक से पहले मेलोनी को लेकर अजीबोगरीब पोस्ट किया था, लेकिन अब वे उन्हें ‘अच्छा इंसान’ कह रहे हैं. मेलोनी ने भी उनके साथ संबंधों को सौहार्दपूर्ण कहा है. आई लाइक हर...डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर तो मेलोनी भी बोलीं- उनसे अच्छे रिश्ते Zoomसुधर रहे हैं ट्रंप-मेलोनी के रिश्ते.

Trump-Meloni Dispute:  इटली और अमेरिका एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे, वो अब अपने रिश्तों में पैच लगाते हुए नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार झटका उस इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को दिया, जो उनकी नीतियों का अक्सर समर्थन करती हुई नजर आती रही हैं. ग्रीनलैंड के मामले पर भी उन्होंने दूसरे नाटो देशों की तरह खुलकर बात नहीं की थी, बावजूद इसके उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के अजीबोगरीब बयानों का शिकार होना पड़ा. हालांकि अब मामला थोड़ा सुधरता हुआ नजर आ रहा है. दोनों नेताओं की ओर से कुछ पॉजिटिव बयान मिल रहे हैं.

इटली की पीएम मेलोनी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके संबंध अब भी अच्छे हैं. उन्होंने यह बयान पिछले कुछ हफ्तों से दोनों नेताओं के बीच चल रहे विवाद के बाद दिया. आपको बता दें कि तुर्की में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मेलोनी ने कहा कि उनके और ट्रंप के बीच बातचीत का माहौल सामान्य है और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बने हुए हैं. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें अच्छी इंसान कहकर संबोधित किया था.

क्या है ये पूरा मामला?

हाल ही में दोनों नेताओं के बीच उस समय विवाद बढ़ गया था, जब ट्रंप ने दावा किया कि फ्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की इच्छा जताई थी. मेलोनी ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया. इसके बाद इटली के विदेश मंत्री ने अमेरिका की अपनी प्रस्तावित यात्रा भी रद्द कर दी. रविवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर मेलोनी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ‘RESTRAINING ORDER NEEDED’ लिखकर भी तंज कसा था.

ट्रंप ने मेलोनी को लेकर क्या कहा?

इस बीच ट्रंप ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन के साथ बैठक के दौरान मेलोनी को अच्छी इंसान बताया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान में इटली के सहयोग नहीं करने से दोनों के रिश्तों में कुछ खटास आ गई. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इटली पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला, लेकिन मदद नहीं मिलने से उन्हें निराशा हुई. उनका मानना है कि इस फैसले में मेलोनी से गलती हुई. हालांकि इन सबके बाद भी इटली और अमेरिका नाटो के महत्वपूर्ण सहयोगी बने हुए हैं.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj