Rajasthan

Udaipur Famous Sweets I बड़े-बड़े ब्रांड फेल, यहां 50 रुपए में मिलते हैं देशी घी के 4 गुलाब जामुन

होमफोटोलाइफ़फूड

आज भी 50 रुपए में मिलते हैं 4 गुलाब जामुन,देशी घी का स्वाद लेने उमड़ते हैं लोग

Last Updated:September 25, 2026, 11:45 IST

Udaipur Famous Sweets: उदयपुर की करीब 150 साल पुरानी लाला मिष्ठान भंडार आज भी अपने पुराने स्वाद और कम कीमतों के लिए खास पहचान रखती है. यहां महज 50 रुपए में देशी घी के 4 गुलाब जामुन मिलते हैं, जबकि रबड़ी, पेड़ा, बर्फी और गरमा-गरम मालपुए भी ग्राहकों को खूब पसंद आते हैं.

अगर आपसे कहा जाए कि आज के समय में सिर्फ 50 रुपए में आपको 4 गुलाब जामुन मिलेंगे और वो भी देशी घी में बने हुए, तो शायद आपको यकीन न हो. लेकिन उदयपुर में एक ऐसी पुरानी मिठाई की दुकान है, जहां आज भी कम कीमत में मिठाइयों का स्वाद लिया जा सकता है. खास बात यह है कि यहां मिलने वाली मिठाइयों की कीमत सुनकर पहली बार आने वाले ग्राहक भी चौंक जाते हैं.

यह दुकान है उदयपुर की करीब 150 साल पुरानी लाला मिष्ठान भंडार कि, इस दुकान की शुरुआत लाला नारायण जी ने की थी. समय के साथ उदयपुर शहर में कई नई मिठाई की दुकानें खुलीं, लेकिन लाला मिष्ठान भंडार ने अपनी पुरानी पहचान और स्वाद को अब तक बनाए रखा है. यहां आने वाले कई ग्राहक सिर्फ मिठाई खरीदने नहीं, बल्कि पुराने स्वाद को महसूस करने भी पहुंचते हैं.

इस दुकान की सबसे खास बात यहां मिलने वाली मिठाइयों की कीमत है, जहां आज बड़ी मिठाई की दुकानों पर मिठाइयों के दाम काफी ज्यादा हो गए हैं, वहीं यहां रबड़ी करीब 400 रुपए किलो मिल जाती है. पेड़ा और बर्फी की कीमत भी करीब 320 रुपए किलो है, ऐसे में कम बजट में अच्छी मिठाई लेने वालों के लिए यह दुकान काफी पसंद की जाती है.

Add as Preferred Source on Google

यहां की खास मिठाइयों में देशी घी के गुलाब जामुन भी शामिल हैं, खास बात यह है कि यहां 50 रुपए में 4 गुलाब जामुन मिल जाते हैं. इन्हें हल्का गर्म करके दिया जाए तो स्वाद और भी बढ़ जाता है. हमने भी यहां के देशी घी वाले गुलाब जामुन ट्राय किए, गुलाब जामुन हल्के गर्म थे और मुंह में जाते ही नरम और स्वादिष्ट लगे. एक खाने के बाद दूसरा खाने का मन करे, ऐसा स्वाद यहां महसूस हुआ.

लाला मिष्ठान भंडार में सिर्फ गुलाब जामुन और रबड़ी ही नहीं, बल्कि आटे के मालपुए भी मिलते हैं, खास बात यह है कि यहां मालपुए गरमा-गरम मिल जाते हैं. मिठाई के साथ कुछ अलग और पारंपरिक स्वाद लेना चाहते हैं तो यहां के मालपुए भी ट्राय किए जा सकते हैं.

दुकान की पहचान सिर्फ कम कीमत वाली मिठाइयों तक सीमित नहीं है. करीब डेढ़ सौ साल पुरानी यह दुकान उदयपुर के पुराने मिठाई कारोबार और शहर के बदलते स्वाद की कहानी भी बताती है इतने लंबे समय बाद भी दुकान का कारोबार चलना अपने आप में इसकी लोकप्रियता को दिखाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 25, 2026, 11:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj