Udaipur Tourist Spot | Udaipur News

Last Updated:July 10, 2026, 15:34 IST
Udaipur Famous Tourist Spot: उदयपुर में मानसून के दौरान अलसीगढ़, रायता हिल्स, बाहुबली हिल्स, चांदनी विलेज और चीरवा टनल जैसे 5 स्थान खतरनाक हो सकते हैं. पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें और बैरिकेडिंग पार न करें. थोड़ी सी सावधानी आपकी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना सकती है.
ख़बरें फटाफट
उदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ियों और हरियाली के कारण मानसून में पर्यटकों की पहली पसंद बन जाती है. बारिश के मौसम में शहर और आसपास की वादियां देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन यही खूबसूरती कई बार जानलेवा भी साबित हो जाती है. हर साल मानसून के दौरान लापरवाही, फिसलन, तेज बहाव और खतरनाक रास्तों के कारण कई हादसे सामने आते हैं. ऐसे में अगर आप भी उदयपुर घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन पांच जगहों पर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है.
सबसे पहले बात अलसीगढ़ की करें तो यह स्थान उदयपुर शहर से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित है. मानसून के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. यहां बने छोटे-छोटे प्राकृतिक जलाशय देखने में सामान्य लगते हैं, लेकिन इनकी गहराई काफी अधिक होती है. हर साल यहां डूबने की घटनाएं सामने आती हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इसलिए यहां पानी के भीतर जाने से बचना चाहिए.
रायता हिल्स क्यों है बेहद खतरनाकदूसरा सबसे संवेदनशील स्थान रायता हिल्स है. हरियाली और प्राकृतिक नजारों के कारण यह जगह पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है, लेकिन यहां के घुमावदार और फिसलन भरे रास्ते बेहद खतरनाक माने जाते हैं. बारिश के दौरान सड़क पर वाहन फिसलने और पलटने की घटनाएं अक्सर होती हैं.कई हादसों में लोगों की मौके पर ही मौत भी हो चुकी है.
बाहुबली हिल्स पर वीडियो बनाने में क्या रिस्क हैतीसरे नंबर पर बाहुबली हिल्स आती है, जो उदयपुर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है. यहां ऊंची चट्टानों पर फोटो और वीडियो बनाने के दौरान पैर फिसलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. मानसून में चट्टानों पर फिसलन और कई जगह लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है.
चांदनी विलेज पर जलभराव पर इस चीज से रहें सतर्कचौथा संवेदनशील स्थान चांदनी विलेज है. यहां स्थित बांध और जलभराव वाले क्षेत्रों में बारिश के मौसम में पानी का स्तर तेजी से बढ़ जाता है. कई लोग सेल्फी लेने या पानी के करीब जाने के दौरान हादसों का शिकार हो चुके हैं. इसलिए यहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.
चीरवा टनल पर मानसून में सबसे ज्यादा फिसलने का रिस्कपांचवां डेथ पॉइंट चीरवा टनल क्षेत्र है. मानसून में यहां सड़क पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं. हर साल यहां कई सड़क हादसे दर्ज किए जाते हैं. मानसून का आनंद लें, लेकिन जोखिम उठाने से बचें. प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें और बैरिकेडिंग पार न करें. थोड़ी सी सावधानी आपकी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना सकती है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Udaipur,Rajasthan



