पेपर लीक के पैसों से मिला करोड़ों का ठेका? जवाहर बेढम बोले- हर एंगल से होगी जांच, सच आएगा सामने

Last Updated:July 10, 2026, 15:18 IST
Rajasthan Paper Leak: राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. गृह राज्य मंत्री जवाहर बेडम ने कहा है कि पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड सुरेश ढाका के पिता को मिले 20 करोड़ रुपये के बजरी खनन ठेके की जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि यह देखा जाएगा कि ठेका ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत दिया गया था या नहीं, और कहीं इसमें पेपर लीक से जुड़े पैसों का इस्तेमाल तो नहीं हुआ. वहीं, नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा अमायरा की आत्महत्या के मामले में भी परिवार द्वारा पुलिस की चार्जशीट पर सवाल उठाए जाने के बाद बेढम ने कहा कि CCTV फुटेज और परिवार के आरोपों की समीक्षा कर यह देखा जाएगा कि जांच में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया या नहीं.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम
जयपुर. राजस्थान में कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है. पेपर लीक मामले के मुख्य सरगना और मोस्ट वांटेड माफिया सुरेश ढाका के परिवार को बजरी खनन का करीब 20 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है. इस गंभीर मामले और जयपुर के फेमस नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा अमायरा खुदकुशी मामले में पुलिस चार्जशीट पर उठे सवालों को लेकर सूबे के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सरकार का रुख साफ किया है. उन्होंने दोनों ही संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष और गहन जांच का भरोसा दिया है.
सुरेश ढाका के पिता को मिले 20 करोड़ रुपये के बजरी खनन ठेके पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है. सरकार इस बात की पूरी जांच करवाएगी कि कहीं इस सरकारी ठेके को हासिल करने के लिए पेपर लीक घोटाले से कमाए गए काले धन का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है. बेढ़म ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले माफियाओं और उनके सहयोगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके आर्थिक तंत्र पर प्रहार जारी रहेगा.
ऑनलाइन प्रक्रिया और आवंटन की होगी समीक्षाठेका आवंटन की पारदर्शिता पर बात करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की फाइलें दिखवाई जा रही हैं. विभाग इस बात की बारीकी से समीक्षा करेगा कि क्या यह ठेका पूरी तरह से नियमानुसार ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत दिया गया था या इसमें नियमों की कोई अनदेखी की गई है. यदि जांच में किसी भी तरह की विसंगति या संदिग्ध वित्तीय लेन-देन पाया जाता है, तो इस ठेके को तुरंत निरस्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
चार्जशीट पर उठे सवालों के बाद सीसीटीवी खंगालेगी पुलिसदूसरी ओर, जयपुर के प्रतिष्ठित नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा अमायरा की खुदकुशी का मामला भी एक बार फिर गरमा गया है. पुलिस द्वारा अदालत में पेश की गई चार्जशीट पर अमायरा के पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं और कई अहम बिंदुओं को नजरअंदाज करने की बात कही है. पीड़ित परिवार के इन सवालों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बड़ा बयान दिया है.
बेढ़म ने कहा कि चूंकि परिवार पुलिस की कार्रवाई और चार्जशीट पर सवाल उठा रहा है, इसलिए मामले से जुड़े सभी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को दोबारा बारीकी से देखा जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का पुनर्मूल्यांकन करने के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परिवार द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है या नहीं. सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और जांच में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



