उदयपुर की मैसी गौड़ का कमाल, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर CBSE 12वीं में हासिल किए 98.4% अंक

Last Updated:May 15, 2026, 16:12 IST
CBSE 12th Result: उदयपुर की मैसी गौड़ ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स विद मैथ्स में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है. एमडीएस स्कूल की छात्रा मैसी ने नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने बताया कि पूरे साल टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करने और हर विषय को बराबर समय देने से उन्हें सफलता मिली. मैसी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को दिया है. अब उनका लक्ष्य IPMAT परीक्षा पास कर देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज में प्रवेश लेना है.
ख़बरें फटाफट
उदयपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इसी बीच उदयपुर की छात्रा मैसी गौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स विद मैथ्स में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और दोस्तों में खुशी की लहर है. मैसी एमडीएस स्कूल की छात्रा हैं और उन्होंने अपनी मेहनत व अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है.
मैसी की सफलता अब दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है. उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने कभी पढ़ाई का दबाव महसूस नहीं होने दिया. उनका मानना है कि अगर रोज थोड़ा-थोड़ा नियमित पढ़ा जाए तो बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल किए जा सकते हैं. मैसी ने कहा कि उन्होंने पूरे साल लगातार पढ़ाई की और हर दिन एक विषय या टॉपिक तय करके उसे पूरा करने पर फोकस किया. स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, उसे घर आकर दोबारा पढ़ना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था.
तैयारी के लिए सोशल मीडिया से बनाए रखा दूरी
मैसी ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल का उपयोग भी सीमित रखा ताकि पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकें. परीक्षा के दिनों में उन्होंने टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की और हर विषय को बराबर समय दिया.उनका कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, लगातार मेहनत और खुद पर भरोसा ही सबसे बड़ा मंत्र है. मैसी ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के डायरेक्टर शैलेन्द्र सुमानी, माता-पिता, दादी, भाई, रेडिएंट की फैकल्टी और पूरी एमडीएस फैमिली को दिया.उन्होंने कहा कि परिवार ने हर समय उनका हौसला बढ़ाया और शिक्षकों ने सही मार्गदर्शन दिया. जब भी पढ़ाई में किसी विषय को लेकर परेशानी होती थी, तो शिक्षकों ने उन्हें समझाकर आत्मविश्वास बढ़ाया.
देश के अच्छे मैनेजमेंट कॉलेज में प्रवेश लेना है लक्ष्य
मैसी का सपना अब आगे IPMAT परीक्षा पास कर देश के अच्छे मैनेजमेंट कॉलेज में प्रवेश लेना है. उन्होंने कहा कि वह भविष्य में मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं. मैसी की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने भी खुशी जताई है. स्कूल में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया. मैसी की सफलता यह साबित करती है कि अगर मेहनत ईमानदारी से की जाए और लक्ष्य पर लगातार फोकस रखा जाए, तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Udaipur,Rajasthan



