Rajasthan

उदयपुर की “पानी पुरी वाली गर्ल”; चूल्हे-चौके से निकलकर सड़क पर लगाया ठेला, आज बन चुकी हैं लेक सिटी की नई पहचान – हिंदी

X
Success

Video: समाज के तानों को पीछे छोड़ उदयपुर की सुमन बनीं मिसाल, देखें कैसें

 

arw img

Success Story of Udaipur Pani Puri Girl Suman Rajput: उदयपुर की सुमन राजपूत आज “पानी पुरी वाली गर्ल” के नाम से पूरे शहर में आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं. करीब 9 महीने पहले अपने पति की आर्थिक मदद के लिए शुरू किया गया उनका छोटा सा ठेला आज उनकी बड़ी पहचान बन गया है. शुरुआत में समाज की बातों और कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद सुमन ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीत लिया. आज सुमन के हाथ का स्वाद और स्टॉल की साफ-सफाई इतनी मशहूर है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटक भी यहाँ रुकना नहीं भूलते. सुमन खुद अपना पूरा काम संभालती हैं और मानती हैं कि अगर खुद पर भरोसा हो तो कोई भी काम छोटा नहीं होता. उनकी यह कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने दम पर कुछ नया करना चाहती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj