Tech

एंड्रॉयड में AI यूज करना हुआ और आसान, Grok ने लॉन्च किया Widget, ऐसे करें फोन में इंस्टॉल

Last Updated:March 29, 2026, 14:18 IST

Grok ने Android यूजर्स के लिए नया होम स्क्रीन विजेट लॉन्च किया है, जिससे बिना ऐप खोले सीधे AI असिस्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है. जानें इसे कैसे जोड़ें, इसके फीचर्स और इस्तेमाल करने का आसान तरीका…

ख़बरें फटाफट

एंड्रॉयड में AI यूज करना हुआ और आसान, Grok लाया Widget, ऐसे करें इंस्टॉलZoomबिना ऐप खोले इस्तेमाल करें Grok, जानें नया तरीका

Grok ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया होम स्क्रीन विजेट पेश किया है, जिससे अब AI असिस्टेंट तक पहुंचना पहले से काफी आसान और तेज हो गया है. इस फीचर का मकसद बार-बार ऐप खोलने की जरूरत को कम करना है, ताकि यूजर्स सीधे होम स्क्रीन से ही Grok का इस्तेमाल कर सकें. यह विजेट खासतौर पर उन लोगों के लिए काम का है जो दिनभर में कई बार AI से सवाल पूछते हैं या जल्दी-जल्दी जवाब चाहते हैं.

इस विजेट को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको:

गूगल प्ले स्टोर से Grok ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा.
इसके बाद अपने एंड्रॉयड फोन की होम स्क्रीन पर खाली जगह पर लंबा प्रेस करें और ‘Widgets’ ऑप्शन को चुनें.
अब विजेट लिस्ट में जाकर Grok को ढूंढें, उस पर टैप करके होल्ड करें और होम स्क्रीन पर ड्रैग करके अपनी पसंद की जगह पर सेट कर दें.
आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से छोटा या बड़ा भी कर सकते हैं.

Grok का ये विजेट एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर काम करता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका डिवाइस लेटेस्ट ऐप वर्जन को सपोर्ट करता हो और उसमें होम स्क्रीन विजेट्स की सुविधा हो. यह फीचर पुराने या सीमित OS वाले डिवाइस में उपलब्ध नहीं हो सकता.

बिना ऐप खोले होगा काम

इस विजेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना ऐप खोले ही AI तक तुरंत पहुंच देता है. यूजर्स सीधे विजेट पर टैप करके Grok से सेवाल पूछ सकते हैं और तुरंत जवाब पा सकते हैं. इससे समय की बचत होती है और बार-बार ऐप खोलने की झंझट खत्म हो जाती है.

आखिर में ये कहना गलत नहीं होगा कि Grok का नया विजेट Android यूजर्स के लिए एक छोटा लेकिन काम का अपडेट है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा आसान और तेज बनाता है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

March 29, 2026, 14:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj