Sports

वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप लेकिन बाबर आजम ने टी20 में सेंचुरी ठोक मचाया हंगामा, 783 दिन बाद धमाका

होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप लेकिन बाबर आजम ने टी20 में सेंचुरी ठोक मचाया हंगामा

Last Updated:April 20, 2026, 08:49 IST

पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम शानदार बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे और 52 गेंद में शतक पूरा किया. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने करीब दो साल बाद अपना पहला टी20 शतक लगाया. उन्होंने 783 दिन बाद सेंचुरी ठोकी. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में वह अब भी दूसरे नंबर पर हैं.वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप लेकिन बाबर आजम ने टी20 में सेंचुरी ठोक मचाया हंगामाZoomबाबर आजम ने टी20 में दो साल बाद लगाया शतक

नई दिल्ली. रविवार को जहां एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग में सबको वैभव सूर्यवंशी से धमाकेदार पारी की उम्मीद थी. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने खेल डाली तूफानी पारी, उनके टी20 शतक लगाने का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने करीब दो साल बाद अपना पहला टी20 शतक लगाया. यह शतक उन्होंने कराची में खेले गए पीएसएल 2026 के मुकाबले में पेशावर जाल्मी की ओर से क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ बनाया.

पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने नेशनल स्टेडियम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे और 52 गेंद में शतक पूरा किया. यह मील का पत्थर उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर हासिल किया, जिसे जहानदाद खान ने फेंका था. बाबर को शतक पूरा करने के लिए दो रन चाहिए थे. उन्होंने ऑन-ड्राइव खेला और दूसरा रन लेने के लिए जोखिम उठाया. थ्रो काफी दूर चला गया और बाबर ने डाइव लगाकर अपना शतक पूरा किया.

यह बाबर का 12वां टी20 शतक था जो फरवरी 2024 के बाद पहली बार फैंस को देखने को मिला. उन्होंने 783 दिन बाद सेंचुरी ठोकी. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में वह अब भी दूसरे नंबर पर हैं. उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (22 शतक) हैं. यह उनका तीसरा पीएसएल शतक भी था. तीनों पेशावर जाल्मी के लिए आए हैं. इनमें से दो शतक क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ बने हैं, पिछला शतक 2023 सीजन में रावलपिंडी में 65 गेंद में 115 रन बनाकर लगाया था.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj