Sports

वैभव सूर्यवंशी बाहर, ईशान किशन नंबर पर 3 पर, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए हर्षा भोगले ने चुनी प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस मुकाबले से पहले क्रिकेट गलियारों में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं. हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि क्या इस युवा खिलाड़ी को पहले ही मैच में मौका मिलेगा या नहीं. फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक, सभी इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. इसी बीच, दुनिया के दिग्गज कमेंटेटर और क्रिकेट विश्लेषक हर्षा भोगले ने भी इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग-11 का चुनाव किया है और वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर एक बड़ा बयान दिया है.

हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने अपने यूट्यूब चैनल पर आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का गहराई से विश्लेषण किया. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को तुरंत प्लेइंग-11 में शामिल करने की मांग पर विराम लगाते हुए भोगले ने कहा कि वैभव को अभी थोड़ा और इंतजार करना चाहिए. उन्होंने टीम के संयोजन को ध्यान में रखते हुए ओपनिंग जोड़ी के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर ही भरोसा जताया है. भोगले का मानना है कि संजू और अभिषेक की जोड़ी ने हाल ही में विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया है, इसलिए प्रबंधन को अभी अपने इन्हीं ‘वर्ल्ड चैंपियन ओपनर्स’ के साथ मैदान पर उतरना चाहिए.

हर्षा भोगले ने कहा, ‘अभी आपको अपने वर्ल्ड चैंपियन ओपनर्स के साथ ही जाना चाहिए. अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए संजू या अभिषेक में से किसी को ड्रॉप किया जाता है, तो यह उनके साथ सरासर नाइंसाफी होगी.’ भोगले के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी को टीम के साथ रहकर अनुभव हासिल करना चाहिए. उन्हें मौका तब दिया जाना चाहिए जब संजू या अभिषेक में से कोई लगातार फ्लॉप हो रहा हो या खराब फॉर्म से जूझ रहा हो. फिलहाल, टीम की जीत की लय को बरकरार रखना सबसे जरूरी है.

कैसी है हर्षा भोगले की प्लेइंग-11हर्षा भोगले द्वारा चुनी गई संभावित प्लेइंग-11 बेहद संतुलित और आक्रामक नजर आ रही है. इस टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण है. श्रेयस अय्यर को भोगले ने इस टीम की कमान सौंपी है, जो मध्यक्रम को मजबूती देंगे. वहीं, विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए उन्होंने इशान किशन को चुना है, जो नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. मध्यक्रम और लोअर-मिडल ऑर्डर में तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे आक्रामक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी मोड़ पर मैच का पासा पलट सकते हैं. भोगले ने प्रिंस यादव की भी तारीफ की और उन्हें पेस बैट्री का एक बेहतरीन सपोर्ट सिस्टम बताया, हालांकि वे उनकी अंतिम 11 में जगह बनाने में नाकाम रहे.

बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार और गहरी बैटिंग लाइन-अपहर्षा भोगले की इस टीम की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन’ और बैटिंग डेप्थ है. इस प्लेइंग-11 में कुल 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल हैं, जो विपक्षी गेंदबाजों की रणनीति को ध्वस्त करने के लिए काफी हैं. टीम में मौजूद खब्बू बल्लेबाजों की लिस्ट इस प्रकार है-अभिषेक शर्मा, इशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह. गेंदबाजी विभाग की बात करें तो हर्षा भोगले ने स्पिन की पूरी जिम्मेदारी दो अनुभवी ऑलराउंडर्स वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के कंधों पर डाली है. ये दोनों न सिर्फ रन रोकने में माहिर हैं बल्कि बीच के ओवरों में विकेट चटकाने की कला भी जानते हैं.

तेज गेंदबाजी आक्रमण को धार देने के लिए भोगले ने तीन मुख्य पेसर्स को चुना है. इसमें हर्षित राणा है जो अपनी गति और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं. प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में दूसरे तेज गेंदबाज हैं जो अपनी अतिरिक्त उछाल और धारदार गेंदबाजी से आयरलैंड की पिचों पर कहर ढा सकते हैं. अर्शदीप सिंह डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट और नई गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं. इन तीनों के अलावा, चौथे तेज गेंदबाज के रूप में शिवम दुबे का विकल्प हमेशा मौजूद रहेगा, जो जरूरत पड़ने पर मध्यम गति की गेंदबाजी से साझेदारी तोड़ने का दम रखते हैं.

हर्षा भोगले द्वारा चुनी गई भारत की संभावित प्लेइंग-11अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj