VIDEO: बरार की ‘बुलेट’ डिलीवरी ने हिलाया जादरान का हौसला, हेलमेट पर मारी बाउंसर, बाल- बाल बचा अफगान ओपनर

होमखेलक्रिकेट
बरार की ‘बुलेट’ डिलीवरी ने हिलाया जादरान का हौसला, हेलमेट पर मारी बाउंसर
Last Updated:June 20, 2026, 16:42 IST
Gurnoor Brar crashes a brutal bouncer on Ibrahim Zadrans helmet: भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में युवा भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की घातक बाउंसर ने सनसनी मचा दी. उनकी इस तीखी शॉर्ट-पिच गेंद पर पुल करने के प्रयास में अफगानी ओपनर इब्राहिम जादरान चकमा खा गए और गेंद सीधे उनके हेलमेट के निचले हिस्से पर जा लगी. इस खौफनाक डिलीवरी के दबाव में जादरान अपनी एकाग्रता खो बैठे और 18 गेंदों में 11 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच दे बैठे. गुरनूर बरार के खतराक बाउंसर पर बाल बाल बचे जादरान.
नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया तीसरा वनडे मुकाबला लंबे समय तक अपनी सनसनीखेज रफ्तार और रोमांच के लिए याद रखा जाएगा. इस मैच में क्रिकेट प्रशंसकों को एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों से लेकर स्टैंड्स में बैठे दर्शकों तक, सबकी सांसें रोक दी थीं. यह वाकया था युवा भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की उस खौफनाक और जानलेवा बाउंसर का, जिसने अफगानी सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया.
अफगानिस्तान की पारी का पांचवां ओवर चल रहा था. क्रीज पर मौजूद थे टीम के भरोसेमंद ओपनर इब्राहिम जादरान, जो संभलकर अपनी पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे.भारतीय कप्तान ने गेंद युवा सनसनी गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) के हाथों में सौंपी थी, जो शुरुआत से ही अपनी गति और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा कर रहे थे.इस ओवर की तीसरी गेंद पर जो कुछ हुआ, उसने आधुनिक क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के रोमांच को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया.
गुरनूर बरार के खतराक बाउंसर पर बाल बाल बचे जादरान.
What a pace!



