विक्रम भट्ट फिर कराएंगे डर का सामना, 1920 फ्रेंचाइजी की नई फिल्म का किया ऐलान, दिखाई पहली झलक

Last Updated:June 20, 2026, 16:15 IST
विक्रम भट्ट की ह़ॉरर फिल्में दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. अब एक बार फिर फिल्ममेकर फैंस को डराने आ रहे हैं. अपनी हालिया फिल्म हॉन्टेड 3D: की सफलता के बाद वह अब एक और बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं. उन्होंने अपनी पॉपुलर हॉरर फ्रेंचाइजी 1920 की नई फिल्म 1920: Cold Winter का की घोषणा कर दी है.
ख़बरें फटाफट
फैंस की बढ़ने वाली है एक्साइटमेंट
नई दिल्ली. हॉरर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक विक्रम भट्ट ने एक बार फिर फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. उन्होंने अपनी सुपरहिट 1920 फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए फैंस को हिंट दे दिया है. उनकी फिल्म Haunted 3D: Echoes of the Past को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
अपनी हालिया फिल्म को मिल रही सफलता के बाद ही उन्होंने ये फैसला किया कि वह अब फैंस को और ज्यादा हॉरर फिल्मों से एंटरटेन करेंगे. उन्होंने 1920: कोल्ड विंटर का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म की पहली झलक भी फैंस के साथ शेयर की है. है.
अगली हॉरर फिल्म का किया ऐलान
निर्देशक विक्रम भट्ट की अगली फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है. पोस्टर के सामने आते ही फिल्म की रिलीज को सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निर्माता आनंद पंडित के साथ मिलकर फिल्म की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है. उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में आनंद पंडित और विक्रम भट्ट की सफल साझेदारी जारी है. अब फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने की प्लानिंग कर रहे हैं.
View this post on Instagram



