Bharatpur News | Akash Singh Bharatpur | Left Arm Fast Bowler Akash Singh | Vijay Hazare Trophy 2025 | Bharatpur Cricketer Selection

Last Updated:December 21, 2025, 18:46 IST
Rajasthan Cricket News: भरतपुर के होनहार लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर आकाश सिंह का चयन विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए राजस्थान की सीनियर क्रिकेट टीम में हुआ है. यह चयन उनके शानदार प्रदर्शन और निरंतर मेहनत का परिणाम माना जा रहा है. घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बना चुके आकाश सिंह अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वनडे प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनके चयन से भरतपुर जिले में खुशी की लहर है और युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बना है.
खिलाड़ी आकाश सिंह
भरतपुर: भरतपुर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई द्वारा 24 दिसंबर से गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की जा रही प्रतिष्ठित विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए भरतपुर जिले के प्रतिभाशाली लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर आकाश सिंह का राजस्थान की 15 सदस्यीय सीनियर क्रिकेट टीम में चयन हुआ है. यह प्रतियोगिता 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक अहमदाबाद में खेली जाएगी. जिसमें देश की कई मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और पुडुचेरी की टीमें भाग लेंगी आकाश सिंह का चयन उनके हालिया बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है.
उन्होंने बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी और राज्य की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार गेंदबाजी करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है.आकाश सिंह इससे पहले भी रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दीइसके साथ ही वह पिछले चार वर्षों से आईपीएल की विभिन्न टीमों का हिस्सा रहे हैं. वर्तमान में वह आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ जायंट्स से जुड़े हुए हैं. जिन्होंने उन्हें बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा है. यह उपलब्धि आकाश के लगातार संघर्ष अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम मानी जा रही है.आकाश सिंह के चयन की खबर मिलते ही जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के कार्यालय में खुशी का माहौल बन गया. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और आकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
विजय हज़ारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शनजिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन और अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता व भारत कुमार, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे इसके अलावा चयनकर्ता सूरज शर्मा, नरेश खत्री, लंकेश सियाराम, प्रेम सिंह और पंकज गोयल, वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया, बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे सभी ने एक स्वर में आकाश सिंह के चयन को भरतपुर जिले के लिए गौरव का विषय बताया और उम्मीद जताई कि वह विजय हज़ारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान और जिले का नाम रोशन करेंगे
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
December 21, 2025, 18:46 IST
homerajasthan
भरतपुर का लाल चमका! लेफ्ट आर्म पेसर आकाश सिंह का विजय हज़ारे ट्रॉफी में चयन



