Rajasthan

राजस्थान की परीक्षा में मोबाइल से खुलेआम नकल? वायरल VIDEO ने हिला दी व्यवस्था

Last Updated:July 07, 2026, 13:21 IST

Pali Cheating News: पाली के बांगड़ महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान छात्रों के मोबाइल से नकल करने का वीडियो वायरल. वीक्षक की मौजूदगी में नकल पर उठे सवाल, परीक्षा व्यवस्था पर बहस तेज. वायरल वीडियो के साथ यह दावा भी किया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान वीक्षक कक्ष में मौजूद थे. इसके बावजूद छात्र-छात्राएं बिना किसी डर के मोबाइल का इस्तेमाल करते रहे. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और उसकी परिस्थितियों की जांच होना अभी बाकी है, लेकिन वीडियो ने परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है.राजस्थान की परीक्षा में मोबाइल से खुलेआम नकल? वायरल VIDEO ने हिला दी व्यवस्थाZoomराजस्थान की परीक्षा में मोबाइल से खुलेआम नकल

पाली. राजस्थान में सरकारी स्तर पर लगातार यह दावा किया जा रहा है कि परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं. हर परीक्षा से पहले निगरानी बढ़ाने, उड़नदस्ते भेजने और नियमों का पालन कराने की बात कही जाती है. लेकिन पाली जिले से सामने आए एक वीडियो ने इन दावों पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. बांगड़ महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं के खुलेआम मोबाइल फोन से नकल करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि परीक्षा कक्ष के अंदर कई छात्र-छात्राएं मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह बताई जा रही है कि यह सब वीक्षक की मौजूदगी में हो रहा था. वीडियो देखने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन पहुंच गए तो निगरानी व्यवस्था कितनी मजबूत थी.

वीक्षक की मौजूदगी को लेकर उठ रहे सवालवायरल वीडियो के साथ यह दावा भी किया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान वीक्षक कक्ष में मौजूद थे. इसके बावजूद छात्र-छात्राएं बिना किसी डर के मोबाइल का इस्तेमाल करते रहे. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और उसकी परिस्थितियों की जांच होना अभी बाकी है, लेकिन वीडियो ने परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है. अगर वीडियो में किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं तो यह केवल एक परीक्षा केंद्र का मामला नहीं रहेगा, बल्कि पूरी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करेगा. क्योंकि परीक्षा में मोबाइल का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित माना जाता है.

पहले भी लग चुके हैं आरोपयह पहला मौका नहीं है जब बांगड़ महाविद्यालय का नाम नकल के आरोपों को लेकर चर्चा में आया हो. इससे पहले भी कॉलेज में परीक्षा व्यवस्था और नकल को लेकर कई शिकायतें सामने आने की बात कही जाती रही है. इसी वजह से इस बार वायरल वीडियो ने पुराने मामलों की भी फिर से याद दिला दी है.

विधायक भी लगा चुके हैं गंभीर आरोपइस महाविद्यालय को लेकर पहले भी स्थानीय विधायक भीमराज भाटी कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं. उन आरोपों के बाद भी परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल पूरी तरह खत्म नहीं हुए थे. अब मोबाइल से नकल का यह वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली चर्चा में आ गई है.

जांच के बाद ही साफ होगी पूरी तस्वीरफिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि वीडियो कब का है, किस परीक्षा का है और उसमें दिखाई दे रहे सभी दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. लेकिन इतना जरूर है कि इस घटना ने सरकार के नकल रोकने के दावों और कॉलेजों में परीक्षा संचालन की व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि संबंधित अधिकारी वीडियो की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं और अगर किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Pali,Pali,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj