W W W W… आखिरी ओवर में 4 गेंद पर 4 विकेट, डबल हैट्रिक से श्रीलंकाई बॉलर ने मचाया हाहाकार

होमखेलक्रिकेट
MLC: आखिरी ओवर में 4 गेंद पर 4 विकेट, श्रीलंकाई बॉलर ने लिया डबल हैट्रिक
Last Updated:July 06, 2026, 11:19 IST
मेजर लीग क्रिकेट टीम में श्रीलंका के दासुन शनाका ने सनसनी मचा दी है. टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में शनाका ने लगातार चार गेंद पर चार विकेट हासिल किए. उनकी इस चमत्कारिक गेंदबाजी से सिएटल ऑर्कास की टीम ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की. दासुन शनाका ने 4 गेंद में लिए चार विकेट
नई दिल्ली: श्रीलंका के तेज गेंदबाज दासुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट में लगातार 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. शनाका ये कारनामा टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ सिएटल ऑर्कास ओर से तब किया जब टीम को अंतिम ओवर में 10 रन डिफेंड करने थे. इस तरह शनाका ने लगातार 4 विकेट लेकर अपनी टीम को चमत्कारिक जीत दिलाई.
मुकाबले में सिएटल ऑर्कास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना पाई. टी20 में ये बहुत छोटा माना जाता है, लेकिन गेंदाबाजों के लिए मदद पिच पर सिएटल ऑर्कास की टीम ने इसे डिफेंड कर 9 रन से मैच को जीत लिया. इस जीत के साथ ही शनाका ने अपना डबल हैट्रिक भी पूरा किया. बता दें कि क्रिकेट अगर कोई गेंदबाज लगातार 4 गेंद पर 4 विकेट लेता है उसे डबल हैट्रिक कहा जाता है.
बल्लेबाजों के लिए काल बना शनाका की कटर गेंद
टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दासुन शनाका सबसे अलग नजर आए. उन्होंने पहले हैट्रिक ली और फिर चौथी गेंद पर चौथा विकेट भी चटकाया. बता दें कि सिर्फ 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीएसके को आखिरी ओवर में 15 रनों की जरूरत थी. मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शुभम रांजणे ने ओवर की शुरुआत एक चौके और एक सिंगल के साथ की. इसके बाद स्ट्राइक डोनोवन फरेरा को सौंप दी. शनाका ने एक लेग-कटर पर फरेरा का विकेट उड़ा दिया इसके बाद केल्विन सैवेज आए.
Dasun Shanaka takes 4 wickets in 4 Balls while defending 14 runs in Final over against TSK.. TSK lost the game who were just chasing 122 pic.twitter.com/HM0dXRTAWD



