Entertainment

‘फिल्म अब भी ऑनलाइन है…’, इंस्टाग्राम लाइव आकर ‘सतलुज’ के बैन पर बरसे दिलजीत दोसांझ, सेलेब्स भी झल्लाए

Last Updated:July 06, 2026, 12:16 IST

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ”सतलुज’ (पहले ‘पंजाब 95’) जी5 से हटाई गई. दिलजीत ने गुस्सा जताया, कहा- ‘मैं मरते दम तक पंजाब के साथ हूं’. सेलेब्स ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की.

ख़बरें फटाफट

'फिल्म अब भी ऑनलाइन है...', इंस्टाग्राम लाइव आकर 'सतलुज' के बैन पर बरसे दिलजीतZoom

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म तीन साल तक सेंसर बोर्ड की कैंची के चलते फंसी रही. अब मेकर्स ने 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इसका नाम ‘पंजाब 95’ से बदलकर ‘सतलुज’ रख इसे रिलीज किया. मगर महज 2 दिन के अंदर ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया. जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया. इस मसले पर खुद दिलजीत दोसांझ ने गुस्सा जाहिर किया है तो वहीं इंडस्ट्री के फिल्म सितारों ने भी दिलजीत दोसांझ का साथ दिया है.

ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा पर आधारित ‘सतलुज’ को ओटीटी से हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम लाइव में फिल्म के ओटीटी से डिलीट किए जाने पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ये बिल्कुल भी शॉक्ड नहीं है. मुझे इस बात का एहसास पहले ही था. शुक्रवार को जब फिल्म रिलीज हुई तो मुझे लग रहा था कि ऐसा हो सकता है. यही वजह थी कि हमने फिल्म के प्रचार का फैसला नहीं लिया. आज युवा जसवंत सिंह खालरा के बारे में बात कर रहे हैं. हर घर में इसकी चर्चा है.’

जब तक मौत नहीं आती, मैं पंजाब के साथ हूंदिलजीत दोसांझ ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आप मुझे चाहे कितना भी परेशान कर लीजिए लेकिन मैं मरते दम तक पंजाब के साथ हूं. उन्होंने इस बात की खुशी और राहत है कि ये फिल्म दर्शकों तक पहुंच चुकी है. कई लोगों ने इसे डाउनलोड भी कर लिया है. एक चीज जो ऑनलाइन आ जाए वह कभी डिलीट नहीं होती.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj