करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश शादी की तैयारी, जानें नया अपडेट

Last Updated:November 15, 2025, 12:50 IST
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बॉलीवुड के सबसे चहीते कपल्स में से एक हैं. दोनों की मुलाकात साल 2021 में बिग बॉस 15 के सेट पर हुई थी. बिग बॉस के घर में शुरु हुई ये लव स्टोरी बाहर आने के बाद भी जारी रही. अब ये दोनों अपनी शादी को लेकर खबरों में बने हुए हैं. तेजस्वी ने भारती सिंह के शो पर अपनी शादी को लेकर प्लान शेयर किए. वो और करण कुंद्रा अगले साल परिणय सूत्र में बंध सकते हैं.
कपल अगले साल शादी के बंधन में बंध सकता है.
नई दिल्ली. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस में हुई थी और शो खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता कायम रहा. आज तक दोनों साथ हैं. इन दिनों ये कपल अपनी शादी को लेकर खबरों में बना हुआ है. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी प्रकाश अगले साल अपने 9 साल बड़े बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से शादी कर सकती है. बीते काफी समय से दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हैं.
तेजस्वी प्रकाश ने हर्ष लिंबाछिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट पर करण कुंद्रा संग अपने रिश्ते और अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि करण ने बिग बॉस से निकलते ही उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था, लेकिन एक्ट्रेस की मां चाहती थीं कि पहले वो दोनों अपना समय लेकर एक-दूसरे को अच्छे से समझ लें.
करण कुंद्रा बिग बॉस खत्म होते ही करना चाहते थे शादी
एक्ट्रेस कहती हैं कि बिग बॉस खत्म होते ही करण कुंद्रा ने शादी की ख्वाहिश जताई थी, लेकिन उनकी मां का कहना था कि वो शो पर मिले हैं तो उन्हें एक-दूसरे को समय देना चाहिए. तेजस्वी प्रकाश आगे कहती हैं कि उनकी मां ने साफ कर दिया था कि उन्हें करण पर भरोसा है, लेकिन वो अपनी बेटी के लिए श्योर होना चाहती थीं.
बिग बॉस ने बनाई तेजस्वी-करण की जोड़ी
अपनी लव स्टोरी के बारे में विस्तार से बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि वो चंचल हैं और अगर कोई उनसे प्यार करता है, तो उसे सीधे आकर उनसे बात करनी चाहिए. अपने बिग बॉस के सफर को याद करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि करण कुंद्रा ने घर में सबको बता दिया था कि वो उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें इस बात पर यकीन नहीं था.
बकौल तेजस्वी उन्हें लगता था कि करण को बस उन पर क्रश है, लेकिन जब वीकेंड का वार में एक्टर ने सलमान खान और सभी घरवालों के सामने अपने प्यार का इजहार किया, तो उन्हें यकीन होने लगा. बता दें, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी. शो में साल 2021 में उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई और अब वो अगले साल परिणय सूत्र में बंध सकते हैं.
Pranjul Singh
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 15, 2025, 12:50 IST
homeentertainment
9 साल बड़े करण कुंद्रा से शादी करेंगी तेजस्वी प्रकाश? तोड़ी चुप्पी



