Rajasthan

Tanot Mata Mandir: भारत पाक बॉर्डर पर खुल गए माता के मंदिर के दरवाजे, चेकिंग नाके हटाए, श्रद्धालु बेधड़क आएं

Last Updated:May 16, 2025, 16:07 IST

तनोट माता मंदिर : भारत पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद जैसलमेर जिले में स्थित श्रीतनोटराय माता मंदिर के दरवाजे सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इसके साथ ही रामगढ़-तनोट के रास्ते पर लगाए गए चेकिंग नाके…और पढ़ेंभारत पाक बॉर्डर पर खुल गए तनोट माता के मंदिर के दरवाजे, बेधड़क आएं

गुरुवार रात को मंदिर में भव्य आरती की गई.

हाइलाइट्स

तनोट माता मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खुले.रामगढ़-तनोट रास्ते के चेकिंग नाके हटाए गए.बीएसएफ जवानों ने मंदिर में भव्य आरती की.

जैसलमेर. भारत पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित श्री तनोटराय माता के प्रति आमजन की अगाध श्रद्धा है. बॉर्डर के लोगों को विश्वास है कि अगर पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करता है, तो उनका खात्मा करने के लिए 1965 और 1971 के युद्ध की तरह देवी माता उनकी मदद के लिए तैयार है. बीते दिनों भारत-पाक तनाव के बीच तनोट आने-जाने को लेकर कुछ पाबंदियां लगाई गई थीं. लेकिन अब परिस्थितियां सामान्य होने के बाद तनोट माता मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. अब दर्शनार्थी तनोट माता मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर सकते हैं.

जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर स्थित तनोट माता मंदिर की देखरेख बीएसएफ जवानों के कंधों पर है. तनोटराय माता सेना और बीएसएफ को पूरी ताकत देती हैं. जैसलमेर जिले पर हाल ही में पाकिस्तान की ओर से हमले का प्रयास किया गया जिसका भारतीय सेना, बीएसएफ और वायुसेना ने आकाश में मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों का हवा में ही उड़ा दिया गया.

बाहरी लोगों की आवाजाही को लेकर कुछ पाबंदियां लगाई गई थीबीएसएफ नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी योगेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि बीते दिनों भारत-पाक के बीच पैदा हुई परिस्थितियों के चलते मंदिर में बाहरी लोगों की आवाजाही को लेकर कुछ पाबंदियां लगाई गई थी. लेकिन अब स्थितियां सामान्य होने के बाद मंदिर सबके लिए खोल दिया गया है. देश की सुरक्षा को लेकर बीएसएफ हरदम चौकस और अलर्ट मोड पर है.

रामगढ़ से तनोट रास्ते के चेकिंग नाकों को हटा दिया गया हैभारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए रामगढ़ से तनोट जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया था. इस दौरान केवल उसी इलाके के स्थानीय लोगों को ही वहां आने जाने की अनुमति थी. अन्य सैलानियों और श्रद्धालुओं को तनोट माता मंदिर जाने की अनुमति नहीं थी. सीजफायर होने के बाद स्थिति सामान्य होने के चलते चेकिंग नाकों को हटा दिया गया है. उसके बाद गुरुवार को तनोट मंदिर में भव्य आरती और विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया. इस दौरान बीएसएफ डीआईजी योगेंद्रसिंह राठौड़ समेत कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे.

authorimgSandeep Rathore

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से से जुड़े हैं.

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से से जुड़े हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :

Jaisalmer,Jaisalmer,Rajasthan

homerajasthan

भारत पाक बॉर्डर पर खुल गए तनोट माता के मंदिर के दरवाजे, बेधड़क आएं

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj