जयपुर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में सामने आया बड़ा खुलासा, मौत का सामान लाने वाले 2 शख्स खुद भी हो गए थे शिकार

Last Updated:June 16, 2026, 12:44 IST
Jaipur Firecracker Factory Blast Case: जयपुर के खो नागोरियान ब्लास्ट मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, विस्फोट वाले दिन दिल्ली से बारूद से भरे वाहन लेकर आए नासिर और रेहान भी फैक्ट्री में मौजूद थे. सामान खाली कराने के बाद दोनों वापस नहीं लौटे और फैक्ट्री में ही रुक गए. इसी दौरान हुए भीषण धमाके और आग की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए. उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने करीब 24 घंटे बाद उनकी पहचान की. मामले में फैक्ट्री संचालक फिरोज की भूमिका भी जांच के दायरे में है. फिलहाल थाना प्रभारी प्रकाशराम के नेतृत्व में पुलिस टीम फैक्ट्री के संचालन, विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर के खो नागोरियान ब्लास्ट मामले में जांच के दौरान दिल्ली से बारूद से भरे वाहन लाने का खुलासा
जयपुर. राजधानी जयपुर के खो नागोरियान थाना क्षेत्र में हुए भीषण ब्लास्ट और फैक्ट्री अग्निकांड मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया है. पुलिस जांच में पता चला है कि जिस दिन विस्फोट हुआ, उसी दिन दिल्ली से बारूद से भरे वाहन लेकर आए दो युवक भी फैक्ट्री में मौजूद थे और बाद में आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. दोनों की पहचान घटना के करीब 24 घंटे बाद हो सकी.
दिल्ली से जयपुर बारूद और विस्फोटक सामग्री लेकर आए वाहनों के साथ नासिर और रेहान नामक युवक भी पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि दोनों तड़के दिल्ली से रवाना हुए थे और विस्फोटक सामग्री से भरे वाहनों को लेकर जयपुर स्थित फैक्ट्री तक पहुंचे. सामान खाली कराने के बाद आमतौर पर उन्हें वापस दिल्ली लौटना था, लेकिन किसी कारणवश दोनों वहीं रुक गए और फैक्ट्री परिसर में आराम करने लगे. इसी दौरान फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया.
नाशिर और रेहान की धमाके चपेट में आने से हुई थी मौत
आग के बाद धमाके के चलते लपटें इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला. पुलिस जांच में सामने आया है कि नासिर और रेहान भी उसी समय फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे और आग की चपेट में आ गए. गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. जांच में यह भी सामने आया है कि ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री संचालक फिरोज मौके से फरार हो गया. आरोप है कि हादसे के बाद उसने घायलों की मदद करने के बजाय खुद को बचाने की कोशिश की और वहां से निकल गया.
नाशिर गाजियाबाद तो रेहान दिल्ली का रहने वाला था
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं. मृतकों में नासिर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जबकि रेहान दिल्ली के नंदपुरी इलाके का रहने वाला था. हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए थे, जिसके कारण शुरुआती दौर में उनकी पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने परिजनों और दस्तावेजों की मदद से करीब 24 घंटे बाद दोनों की शिनाख्त की.
थाना प्रभारी प्रकाशराम के नेतृत्व में जांच अभियान जारी
खो नागोरियान थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. थाना प्रभारी प्रकाशराम के नेतृत्व में पुलिस टीम फैक्ट्री के संचालन, विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फैक्ट्री में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका क्या थी और हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कौन-कौन सी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



