Entertainment

कभी मंदिर जाता था ये एक्टर, बदला धर्म बन बैठा 5 वक्त का नमाजी, को-स्टार को तलाक देकर मिस्र की हसीना से रचाई शादी

Last Updated:June 16, 2026, 17:32 IST

टीवी के जाने माने एक्टर विवियन डीसेना अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. अपने करियर में वह प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर ही सुर्खियों में रहे हैं. उनके पिता ईसाई हैं और मां हिंदू. फिर भी उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया. कभी को-स्टार वाहबिज दोराबजी से शादी रचाई फिर तलाक के बाद मिस्र की पत्रकार नूरन से ही रचा ली शादी.

नई दिल्ली. टीवी की दुनिया के टैलेंटेड एक्टर विवियन डीसेना ने अपने काम से लोगों के दिलों पर खूब राज किया. लेकिन फिर भी वह अपने काम से ज्यादा अपनी नीजि जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे. कभी अपनी दूसरी शादी तो कभी धर्म परिवर्तन. उनकी जिंदगी के कई फैसलों ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

विवियन डीसेना की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में छाई रही है. एक वक्त में वह अपनी को-स्टार और पत्नी रह चुकी वाहबिज दोराबजी संग अपने अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में थे. लेकिन उनके फैंस को तब धक्का लगा, जब उनसे उनका तलाक हो गया.

इसके बाद उन्होंने मिस्र की पत्रकार नूरन अली को अपनी दुनिया बना लिया. इसके अलावा अपने माता-पिता को लेकर भी वह काफी चर्चा में रहे. उनके पिता ईसाई थे. वहीं उनकी मां हिंदू हैं. विवियन ने एक वक्त के बाद तब लोगों को चौंकाया जब उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था.

Add as Preferred Source on Google

कभी भोले बाबा के भक्त कहलाने वाले विवियन अब मुस्लिम बनकर जिंदगी बिता रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी.साल 2007 में उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट के टॉप फाइनलिस्ट्स में शामिल हुए थे.

एक्टिंग की दुनिया में कदम उन्होंने टीवी शो ‘कसम से’ से रखा था. लेकिन असली पहचान उन्हें मिलना अभी बाकी थी. घर-घर पहचान उन्हें सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ से मिली, अभय रायचंद के रोल में उन्होंने जान फूंक दी थी.

शूटिंग के वक्त ही उनकी मुलाकात वाहबिज दोराबजी से हुई. दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे. लेकिन देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार पना और सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2013 में शादी रचा ली. लेकिन उनके प्यार को किसी की नजर लग गईं.

कपल का ये प्यार ज्यादा समय टिक नहीं पाया और साल 2016 दोनों के रास्ते अलग हो गए. उनका ये तलाक काफी चर्चा में रहा. लंबे समय तक कानूनी प्रकिया भी चली, फिर साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया.

पहली पत्नी से अलग होते ही विवियन ने मिस्र की पत्रकार नूरन अली से शादी रचा ली. दोनों की मुलाकात एक ट्रिप के दौरान हुई थी. साल 2022 में दोनों एक हो गए. दूसरी शादी एक्टर ने बहुत सादगी से की थी. आज विवियन डीसेना अपने करियर और पर्सनल लाइफ दोनों को बैलेंस कर अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. अपने करियर में वह ‘मधुबाला’, ‘शक्ति’ और ‘बिग बॉस 18’ जैसे शोज से में नजर आ चुके हैं. आज वह टीवी की दुनिया का बड़ा नाम है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj