Rajasthan

लाइट कट जाने पर भी बर्फ जैसा ठंडा रहेगा पानी, बस अपनाएं राजस्थान का ये सदियों पुराना नुस्खा!

Last Updated:May 02, 2026, 18:21 IST

How To Keep Water Cool Without Fridge: सुतली वाली बोतल बिना बिजली के पानी को ठंडा रखने में मदद करती है. खासतौर पर खेतों में काम करने वाले किसान इस तकनीक का लंबे समय से उपयोग कर रहे हैं. आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके पास कुछ ऐसा हो कि देर तक पानी ठंडा रह सके. यह बेहद सस्ता है, जिससे हर वर्ग के लोग इसे अपनाकर गर्मी से राहत पा सकते हैं.

अजमेर. गर्मियों का कहर शुरू होते ही ठंडे पानी की जरूरत हर किसी को महसूस होने लगती है. जहां शहरों में लोग फ्रिज और कूलर का सहारा लेते हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में आज भी पारंपरिक और देसी उपायों पर भरोसा करते हैं. ऐसा ही एक अनोखा और कारगर तरीका है सुतली वाली बोतल, जो बिना बिजली के पानी को ठंडा रखने में मदद करती है. खासतौर पर खेतों में काम करने वाले किसान इस तकनीक का लंबे समय से उपयोग कर रहे हैं. यह न केवल आसान है बल्कि बेहद सस्ता भी है, जिससे हर वर्ग के लोग इसे अपनाकर गर्मी से राहत पा सकते हैं.

सुतली की बोतल बेंचने वाले दुकानदार विजय ने बताया कि इस देसी जुगाड़ में एक साधारण प्लास्टिक की बोतल के चारों ओर सुतली लपेट दी जाती है. इसके बाद उस सुतली को पानी से भिगोया जाता है. जब बोतल को हवा के संपर्क में रखा जाता है, तो सुतली पर मौजूद पानी धीरे-धीरे वाष्पित होता है, जिससे बोतल के अंदर का पानी ठंडा हो जाता है. विजय ने आगे बताया कि किसान खेतों में काम करते समय समय-समय पर सुतली पर पानी डालते रहते हैं, जिससे बोतल लंबे समय तक ठंडी बनी रहती है और उन्हें राहत मिलती है.

इस भयंकर गर्मी में यही है सबसे बेस्टअब यह देसी तरीका केवल गांवों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि किशनगढ़-अजमेर हाईवे पर ट्रक चालकों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. लंबी दूरी तय करने वाले ड्राइवर इस सस्ते और आसान उपाय को अपनाकर गर्मी में ठंडा पानी प्राप्त कर रहे हैं. यह जुगाड़ न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि बिजली की बचत भी करता है. आधुनिक तकनीक के दौर में भी इस तरह के पारंपरिक उपाय अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं और लोगों को यह संदेश दे रहे हैं कि कभी-कभी साधारण तरीके ही सबसे प्रभावी होते हैं.

इन जगहों पर है हाई डिमांडदुकानदार विजय ने बताया कि उनकी दुकान किशनगढ़-अजमेर हाईवे के पास है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे सुतली और बोतलों की मांग भी बढ़ती जा रही है. ट्रक ड्राइवर और राहगीर खासतौर पर इस देसी जुगाड़ के लिए सुतली खरीद रहे हैं. दुकानदार ने बताया कि कई लोग उनसे इस तरीके के बारे में पूछते हैं और फिर खुद इसे अपनाते हैं. उनका कहना है कि यह तरीका न केवल सस्ता है, बल्कि बिजली की जरूरत न होने के कारण हर जगह उपयोग में लाया जा सकता है, यही वजह है कि यह जुगाड़ लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj