‘हमारी एक छोटी सी रिक्वेस्ट है’, आलिया भट्ट-शरवरी ने फैंस से की क्या अपील? ‘अल्फा’ की रिलीज से सामने आया वीडियो

Last Updated:July 02, 2026, 13:45 IST
3 जुलाई रिलीज हो रही फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर फैंस में भारी क्रेज है. इसी बीच आलिया भट्ट और शरवरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस से खास अपील की है. दोनों ने दर्शकों से फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में देखने और पायरेसी से पूरी तरह दूर रहने की गुजारिश की है. इसके साथ ही उन्होंने फैंस से सोशल मीडिया पर फिल्म के स्पॉइलर्स शेयर न करने की भी बात कही, ताकि पहली बार फिल्म देख रहे लोगों का मजा खराब न हो.
ख़बरें फटाफट
सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है ‘अल्फा’ फिल्म.
नई दिल्ली. आलिया भट्ट और शरवरी की आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. यह फिल्म कल यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से ठीक एक दिन पहले दोनों ही सितारों ने फैंस से एक खास अपील की है. उन्होंने दर्शकों से फिल्म को सिर्फ थिएटर्स में ही देखने और पायरेसी से दूर रहने की गुजारिश की है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर फिल्म के स्पॉइलर शेयर न करें, क्योंकि इससे पहली बार फिल्म देखने जा रहे लोगों का मजा किरकिरा हो जाता है.
यशराज फिल्म्स (YRF) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आलिया और शरवरी बेहद कूल अंदाज में लेकिन साफ शब्दों में पायरेसी के खिलाफ बात करती नजर आ रही हैं. 3 जुलाई की रिलीज को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए दोनों ने फैंस से बड़े पर्दे के इस एक्सपीरियंस को सपोर्ट करने की अपील की.
View this post on Instagram



