Rajasthan

प्रेमिका से मिलने गया और आ गई मौत…7 दिन बाद गांव के बाहर मिली लाश, अब सामने आया खौफनाक सच

Last Updated:May 13, 2026, 16:13 IST

Ajmer Murder Mystery Case Solved : अजमेर पुलिस ने किशनगढ़ इलाके में हुई प्रदीप बजाड़ की हत्या के केस की गुत्थी को सुलझा लिया है. पुलिस ने हत्या के आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वारदात कारण अवैध प्रेम संबंध था. प्रदीप बजाड़ अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. बस वहीं मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी रात बन गई. जानें आखिर क्या हुआ था? प्रेमिका से मिलने गया और आ गई मौत...7 दिन बाद गांव के बाहर मिली लाशZoomअजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अजमेर. किशनगढ़ के गुदली गांव में हुए बहुचर्चित प्रदीप बजाड़ मर्डर मिस्ट्री का आखिरकार पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है. प्रदीप की हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है. प्रदीप के हत्या के मुख्य आरोपी की पत्नी के साथ अवैध प्रेम संबंध थे. इन्हीं प्रेम संबंधों के चलते उसक हत्या कर दी गई थी. उसके बाद उसके शव को गांव से बाहर फेंक दिया गया था. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर केस की और भी कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है.

अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने प्रेसवार्ता कर इस पूरे हत्याकांड से पर्दा उठाया. अग्रवाला ने बताया कि प्रदीप बजाड़ की हत्या 3 मई की रात को की गई थी. पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंध ही प्रदीप बजाड़ की हत्या की मुख्य वजह बने. प्रदीप बजाड़ के एक महिला सुरज्ञान के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध थे. सुरज्ञान के पति जगदीश को इसका शक हो गया था. घटना वाले दिन 3 मई को प्रदीप अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा हुआ था. उसी दौरान महिला का पति जगदीश बावरी घर पहुंच गया.

दंपति ने मिलकर की थी प्रदीप की हत्याउसने पत्नी और प्रदीप को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया. इससे वह गुस्से में आ गया. इसके बाद जगदीश बावरी ने पत्नी के साथ मिलकर प्रदीप की हत्या कर दी. प्रदीप की हत्या गला दबाकर की गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने दिया. शव कल्याणीपुरा नाड़ा इलाके में फेंक दिया. वारदात के बाद प्रदीप का कुछ पता नहीं चला. उसके बाद अगले दिन 4 मई को प्रदीप के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई.

10 मई को मिला था प्रदीप का शवपुलिस उसकी छानबीन कर रही थी. उसी दौरान 10 मई को कल्याणीपुरा नाड़ा क्षेत्र के पास प्रदीप का शव मिल गया. उसका शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल सहित विशेष टीमों का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

पुलिस ने आरोपी दंपती को किया गिरफ्तारजांच पड़ताल में प्रदीप और जगदीश की पत्नी के मेलजोल की बात सामने आने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की. कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गई. उसके बाद हत्या की पूरी पिक्चर क्लियर हो गई. पुलिस ने गुदली निवासी जगदीश बावरी और उसकी पत्नी सुरज्ञान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले के खुलासे में साइबर सेल के आशीष गहलोत, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, अजय, सुरेंद्र और संपत की विशेष भूमिका रही. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj